देश

चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प

चंडीगढ़ में पेपर लीक पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ। इस मुद्दे पर पंजाब की राजनीति और छात्र संगठनों का विरोध बुधवार को चंडीगढ़ की सड़कों पर खुलकर दिखाई दिया।

Image

चंडीगढ़ में पेपर लीक पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ

चंडीगढ़ में पेपर लीक पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ। इस मुद्दे पर पंजाब की राजनीति और छात्र संगठनों का विरोध बुधवार को चंडीगढ़ की सड़कों पर खुलकर दिखाई दिया।प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़पें सामने आईं। वहीं विधानसभा कूच के दौरान वाटर कैनन भी चलाया गया पर प्रदर्शनकारियों के हौसले बुलंद नजर आए।

यूथ कांग्रेस ने मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने पोस्टर जारी कर नारा दिया-'नौजवानों की ललकार, बदलेगी पंजाब में सरकार...'

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग दोहराई

पंजाब यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग दोहराई। संगठन का आरोप है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है और युवाओं का सरकारी भर्ती प्रक्रिया से भरोसा कमजोर पड़ रहा है।

चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ीं

वहीं पंजाब विधानसभा की ओर कूच कर रहे पंजाब यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ीं वहीं प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई तथा तनाव का माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर कार्रवाई की मांग दोहराते दिखे।

पेपर लीक का मुद्दा बेहद संवेदनशील

काफी बड़ी तादात में अभ्यर्थियों के लिए पेपर लीक का मुद्दा बेहद संवेदनशील है।इसी वजह से राजनीतिक दल और छात्र संगठन इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ा रहे हैं। और पेपर लीक जैसे मामलों के सामने आने पर परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और उम्मीदवारों मेहनत को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article