देश

'भारत के खिलाफ दुष्प्रचार का एक और प्रयास', हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने देने के PAK के दावे को MEA ने किया खारिज

एमईए के प्रवक्ता ने कहा कि 'पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जो हास्यास्पद बयान दिया है, उसे हम खारिज करते हैं। यह बयान भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने का एक और प्रयास है।' जायसवाल ने कहा कि राजनयिक चैनल के जरिए भारत को पाकिस्तान से अनुरोध मिला और इस पर घंटे पर में तत्काल कार्रवाई हुई।'

Image

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Randhir jaiswal : राहत सामग्री लेकर श्रीलंका जाने वाले विमान को अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत देने में देरी के पाकिस्तान के आरोप को भारत ने खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान की तरफ से आधिकारिक अनुरोध मिलते ही उसने प्राथमिकता पर उसके विमान को भारतीय वायु क्षेत्र का इस्तेमाल करने की इजाजत दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान का बयान लोगों को गुमराह करने वाला और भारत की छवि खराब करने वाला है।

पाक का बयान हास्यास्पद बता उसे खारिज किया

एमईए के प्रवक्ता ने कहा कि 'पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जो हास्यास्पद बयान दिया है, उसे हम खारिज करते हैं। यह बयान भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने का एक और प्रयास है।' जायसवाल ने कहा कि राजनयिक चैनल के जरिए भारत को पाकिस्तान से अनुरोध मिला और इस पर घंटे पर में तत्काल कार्रवाई हुई।' पाकिस्तान के अनुरोध के बारे में बताते हुए प्रवक्ता ने कहा कि 'इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को मानवीय मदद लेकर श्रीलंका जाने वाले पाकिस्तानी विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने का अनुरोध एक दिसंबर, 2025 को करीब एक बजे मिला।'

अनुरोध पर दिल्ली ने तत्परता से कार्रवाई की

जायसवाल ने आगे कहा कि श्रीलंका के हालात को देखते हुए नई दिल्ली ने तत्परता से कार्रवाई की। उन्होंने कहा, 'मानवीय मदद को देखते हुए भारत सरकार ने पाकिस्तान के अनुरोध पर उसी दिन तेजी से कार्रवाई की और विमान को भारतीय वायु क्षेत्र से गुजरने की इजाजत दी।'

इससे पहले अधिकारियों ने पाकिस्तानी मीडिया में आई उन खबरों को ‘फर्जी’ करार दिया, जिनमें कहा गया है कि भारत ने श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजने के लिए पाकिस्तान को अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे (भारतीय समयानुसार) भारतीय हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति मांगते हुए आधिकारिक अनुरोध किया था।

मात्र चार घंटे की नोटिस अवधि में कार्रवाई

अधिकारियों के मुताबिक, चूंकि अनुरोध श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजने के लिए किया गया था, इसलिए भारत ने इसे शीघ्रता से मंजूरी दे दी और सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार) आधिकारिक माध्यम से पाकिस्तान को इसकी सूचना दे दी। उन्होंने बताया कि इस पर बेहद कम यानी मात्र चार घंटे की नोटिस अवधि में कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से भारतीय विमानन कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भारत ने यह कदम पूरी तरह से मानवीय आधार पर उठाया।

श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 390 से ज्यादा मौत

एक अधिकारी ने कहा, ‘पाकिस्तानी मीडिया हमेशा की तरह दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैलाने में लगा हुआ है। ये आरोप बेबुनियाद और भ्रामक हैं। हवाई क्षेत्र से गुजरने के सभी अनुरोधों पर स्थापित प्रक्रियाओं और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार सख्ती से कार्रवाई की जाती है।’ अधिकारियों ने बताया कि हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति पर भारत के निर्णय मानक परिचालन, तकनीकी और सुरक्षा आकलनों से संचालित होते हैं, न कि राजनीतिक विचारों से। श्रीलंका चक्रवात के कारण आई भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण 390 से अधिक लोग मारे गए हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'प्रतिगामी पुरुषों को धर्म का ठेकेदार न बनने दें...!' Eiffel Tower विवाद पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके का हमला

'प्रतिगामी पुरुषों को धर्म का ठेकेदार न बनने दें...!' Eiffel Tower विवाद पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके का हमला

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग