आज की ताजा खबर Live (Aaj Ki Taaja Khabar 25 अक्टूबर): पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, देखेंगे एयर शो...संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 25 अक्टूबर), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [कांग्रेस रैली] [भारतीय वायु सेना] [वाराणसी में पीएम मोदी] [पीएम मोदी ओडिशा दौरा] [अमित शाह] [राहुल गांधी] [कॉकरोच जनता पार्टी] [SIR विवाद] [ज्ञानेश कुमार] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ओडिशा और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 169 करोड़ रुपये की लागत से बने डेटा सेंटर तथा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। वहीं, वाराणसी में वायुसेना दिवस के मौके पर होने वाला हवाई प्रदर्शन देखेंगे। उधर, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी और INDIA ब्लॉक 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि 'वोट बचाो, देश बचाओ' अभियान के तहत होने वाली इस 'दिल्ली चलो' मार्च और रैली में कम से कम 10 लाख लोग शामिल होंगे। वहीं, मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम हत्याकांड' में मौत की सजा पाने वाले दोनों दोषियों मुस्कान रस्तोगी और उसके साथी साहिल शुक्ला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है। उधर, संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए करने का आरोप लगाया है। भारत ने एक बार फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में कराई जा रही रीमॉडलिंग और अंदरूनी बदलावों को लेकर एक बेहद तीखा और मजाकिया तंज कसा है। ओबामा ने ओहियो में आगामी मिडटर्म चुनावों के मद्देनजर डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस के इंटीरियर को ऐसा बना दिया है, जैसे सद्दाम हुसैन ने कोई चीज़केक फैक्ट्री खोल दी हो। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
आज की ताजा खबर Live (Aaj Ki Taaja Khabar 25 अक्टूबर): पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, देखेंगे एयर शो...संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
मोदी सरकार ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के जरिए नशीली दवाओं के खिलाफ किया करारा प्रहार, बोले अमित शाह
राहुल गांधी ने कहा, हमारा वोट चुराया जा रहा है
1 नवंबर - चलो दिल्ली।
वोट बचाओ - देश बचाओ जन मार्च और महारैली।
छात्र, किसान, मज़दूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी - जिस-जिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए।
वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है।
मोदी भुवनेश्वर में आरबीआई के नव स्थापित डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे
भुवनेश्वर में, प्रधानमंत्री भारतीय रिजर्व बैंक के नव स्थापित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। उन्हें बैंक की कंप्यूटिंग आवश्यकताओं को पूरा करने और बैंक और व्यापक वित्तीय क्षेत्र के लिए एक सुरक्षित, लचीला और भविष्य के लिए तैयार कंप्यूटिंग ईको सिस्टम प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
पीएम मोदी काशी में देखेंगे एयर शो
ओबामा ने उड़ाया ट्रंप का मजाक
Barak Omaba Mocks Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में कराई जा रही रीमॉडलिंग और अंदरूनी बदलावों को लेकर एक बेहद तीखा और मजाकिया तंज कसा है। ओबामा ने ओहियो में आगामी मिडटर्म चुनावों के मद्देनजर डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस के इंटीरियर को ऐसा बना दिया है, जैसे सद्दाम हुसैन ने कोई चीज़केक फैक्ट्री (Cheesecake Factory) खोल दी हो। ओबामा के इस तीखे व्यंग्य ने वहां मौजूद समर्थकों के बीच जमकर ठहाके लगवाए और यह बयान अमेरिकी राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।
मुस्कान और साहिल ने मौत की सजा को इलाहाबाद HC में दी चुनौती
Blue Drum Murder Case: मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम हत्याकांड' में मौत की सजा पाने वाले दोनों दोषियों मुस्कान रस्तोगी और उसके साथी साहिल शुक्ला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है। दोनों ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है।उन्होंने निचली अदालत के फैसले को अवैध और मनमाना बताते हुए सभी आरोपों से बरी करने की मांग की है। हाईकोर्ट की एक डिवीजन बेंच अगले हफ्ते इस मामले पर सुनवाई कर सकती है।
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल की ओर से शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील शुक्ला ने अपील दाखिल की। वकील के मुताबिक, दोनों दोषियों ने उन्हें अपना अधिवक्ता नियुक्त करने की सहमति दी थी, जिसके बाद निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई।
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए करने का आरोप लगाया है। भारत ने एक बार फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। साथ ही पाकिस्तान से भारत के जिन क्षेत्रों पर उसका अवैध कब्जा है, उन्हें खाली करने की मांग की।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर विशेष प्रतिवेदक के साथ संवाद के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने पाकिस्तान के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधियों को अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए करने के बजाय अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
कांग्रेस का दावा, 1 नवंबर की रैली में आएंगे 10 लाख लोग
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी और INDIA ब्लॉक 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने जा रहा है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को पीटीआई से बातचीत में इसकी पुष्टि की। कांग्रेस का दावा है कि 'वोट बचाो, देश बचाो' अभियान के तहत होने वाली इस 'दिल्ली चलो' मार्च और रैली में कम से कम 10 लाख लोग शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा है कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद पर बने हैं, तब तक चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं हो सकता। पार्टी उनकी बर्खास्तगी और यदि जांच में दोषी पाए जाएं तो कानूनी कार्रवाई (गिरफ्तारी सहित) की मांग कर रही है।
