देश

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग महिला पहलवान ने शिकायत ली वापस- सूत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 4, 2023, 10:49 PM IST

Wrestlers Protest: भारतीय पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के जो आरोप लगाए गए थे। उनमें एक नाबालिग महिला पहलवान ने पॉक्सो एक्ट में शिकायत की थी।

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिलती दिख रही है। खबर आ रही है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग महिला पहलवान ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। सूत्रों की मानें तो नाबालिग पहलवान ने कोर्ट में अपनी शिकायत वापस ली है।

पिता और दादा थे मौजूद

भारतीय पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के जो आरोप लगाए गए थे। उनमें एक नाबालिग महिला पहलवान ने पॉक्सो एक्ट में शिकायत की थी। सूत्रों की मानें तो 2 जून को नाबालिग महिला पहलवान ने पटियाला हाउस कोर्ट में जाकर अपनी शिकायत वापस ले ली है। कोर्ट में नाबालिग पहलवान के साथ पिता और दादा दोनों मौजूद थे।

क्या कहा महिला पहलवान ने

सूत्रों के हवाले से खबर है कि मंगलवार को नाबालिग महिला पहलवान ने कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत वापस लेने के लिए अपने पिता और दादा के साथ बयान दर्ज कराए थे। उसके बाद कोर्ट में मार्जिस्टेट के सामने अपने बयान दर्ज कराकर अपनी शिकायत वापस ले ली। सूत्रों की मानें तो नाबालिग महिला पहलवान ने कोर्ट में कहा कि उसके साथ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कभी sexual harassment नहीं किया है।

दर्ज हुईं थीं दो एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की थी। पहली एफआईआर एक नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित थे, जो यौन शोषण से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की शील भंग करने से संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। दूसरी एफआईआर शील भंग करने के मामले में व्यस्कों की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article