देश

World Cleanest Country: इन देशों में प्रदूषण का नामो-निशान नहीं! हैं सबसे साफ सुथरे देश

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 06:25 PM IST

World Cleanest Country: भारत हर साल की भांति इस साल भी सर्दियों के शुरू होते ही प्रदूषण की समस्या के ग्रसित दिख रहा है। दिल्ली-हरियाणा, पंजाब और यूपी समेत कई राज्यों में हवा जहरीली हो चुकी है। आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है और जनता घरों में कैद होने को मजबूर है।

Image

दुनिया के सबसे साफ देश (प्रतीकात्म फोटो- Pixabay)

World Cleanest Country: एक तरफ दिल्ली में प्रदूषण के कारण स्कूल बंद हो रहे हैं, ऑड ईवन की तैयारी हो रही है, घर से काम करने की सलाह दी जा रही है तो दूसरी तरफ दुनिया में ऐसे भी देश हैं, जहां प्रदूषण का नामो निशान नहीं है। दुनिया का सबसे स्वच्छ देश एक ऐसा देश है, जो महाशक्ति भी नहीं है, लेकिन उसने अपने यहां ऐसे सिस्टम बना रखें हैं, जिसके कारण वहां प्रदूषण है ही नहीं।

डेनमार्क (Denmark)

डेनमार्क दुनिया का सबसे स्वच्छ देश है। यहां पॉल्यूशन का नामो निशान नहीं है। इसका ईपीआई स्कोर 82.50 है। यहां उर्जा के लिए स्वच्छ स्त्रोतों का प्रयोग किया जाता है। यहां हर साल लाखों टूरिस्ट इसकी स्वच्छता से प्रभावित होकर आते हैं।

लक्ज़मबर्ग (Luxembourg)

लक्जमबर्ग 82.3 के ईपीआई स्कोर के साथ दुनिया का दूसरा सबसे स्वच्छ देश है। यह छोटा यूरोपीय देश बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी से घिरा हुआ है। लक्ज़मबर्ग का क्षेत्रफल 1,650 वर्ग किमी से भी कम है। इस देश की आबादी 600,000 से भी कम है। लक्ज़मबर्ग के अधिकांश भाग ग्रामीण हैं। देश के उत्तरी भाग में घने अर्देंनेस वन और प्रकृति पार्क हैं। यहां के लोग और सरकार स्वच्छता को लेकर काफी जागरूक रहते हैं।

स्विट्जरलैंड (Switzerland)

इस साल स्विट्जरलैंड नंबर एक से दो पायदान नीचे गिर गया है। यह 81.5 के ईपीआई के साथ दुनिया का तीसरा सबसे स्वच्छ देश है। यह अपने घने जंगलों, वन्य जीवन के साथ-साथ सुरक्षित और साफ पानी के लिए जाना जाता है।

यूनाइटेड किंगडम ( United Kingdom)

यूनाइटेड किंगडम दुनिया का चौथा सबसे स्वच्छ देश है। इसका ईपीआई 81.3 है। पेयजल और स्वच्छता के मामले में यह देश बाकी देशों से काफी आगे है। यूके हवा के मामले में भी बाकी देशों से काफी आगे हैं। यहां का उच्च वायु गुणवत्ता सूचकांक 94.43 है।

फ्रांस (France)

फ्रांस इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। फ्रांस का ईपीआई स्कोर 80.0 है। इस अमीर देश की आबादी 62 मिलियन है। हालांकि, इसकी बड़ी आबादी का देश के पर्यावरण की स्वच्छता पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। यहां सरकार और लोग दोनों पर्यावरण को लेकर काफी जागरूक हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article