देश

अग्निवीर प्रशिक्षण ले रही युवती ने नौसेना छात्रावास में की खुदकुशी, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 28, 2023, 01:13 PM IST

एएनआई ने बताया कि मुंबई की मालवानी पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Image

महिला ने की खुदकुशी

Photo : iStock

Agniveer Training: अग्निवीर प्रशिक्षण ले रही एक 20 वर्षीय महिला ने मुंबई में नौसेना छात्रावास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान अपर्णा नायर के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि अपर्णा भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) अटैक पर प्रशिक्षण ले रही थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद महिला की जांच के लिए नेवी के डॉक्टरों को बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएनआई ने बताया कि मुंबई की मालवानी पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

क्या है अग्निवीर और अग्निपथ योजना

अग्निवीर शब्द अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किए गए सैनिकों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस योजना की घोषणा 14 जून, 2022 को की गई थी। अग्निपथ योजना सेना में सेवा देने का एकमात्र तरीका है। योजना के तहत, सैनिक चार साल तक सेवा करते हैं, जिसमें छह महीने का प्रशिक्षण और 3.5 साल की तैनाती शामिल है। सेवानिवृत्ति के बाद वे सशस्त्र बलों में बने रहने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस योजना का देशभर में काफी विरोध भी हुआ था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article