देश

गहने, गाड़ियां, आलीशान घर और 350 करोड़ रुपये कैश... धीरज साहू पर अब कसेगा ED का शिकंजा?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 03:44 PM IST

Dhiraj Sahu IT Raid : क्या आयकर विभाग की छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय भी कांग्रेस सांसद धीरज साहू पर शिकंजा कसेगा? साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी 10वें दिन जारी है। छापेमारी में 350 करोड़ रुपये से अधिक कैश की बरामदगी लगातार हो चुकी है। जानें अपडेट।

Image

आयकर विभाग की छापेमारी 10वें दिन भी जारी, जानें अपडेट।

Photo : Times Now Digital

Ranchi News: कांग्रेस सांसद धीरज साहू (Dhiraj Sahu IT Raid) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी 10वें दिन जारी है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कई ठिकानों पर 9 दिनों तक हुई छापेमारी में 350 करोड़ रुपये से अधिक कैश की बरामदगी लगातार हो चुकी है। धीरज साहू का ये साम्राज्य कितना बड़ा है और क्या अब इनकम टैक्स (आईटी) के बाद उनपर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का संकट मंडरा रहा है?

प्रॉपर्टी के कागजात भी हुए जब्त

धीरज साहू के रांची वाले घर में आयकर विभाग की टीम 9 दिनों तक रही और लोहरदगा के घर में भी छापेमारी की गई। इन छापेमारी में धीरज साहू के रांची वाले घर को जियो सर्विलांस सिस्टम की मदद से चेक किया गाया। उसी मशीन का इस्तेमाल लोहरदगा वाले घर में भी किया गया। धीरज साहू की कई गाड़ियों को भी आयकर विभाग ने चेक किया इसके अलावा प्रॉपर्टी के कई कागजात को भी जब्त किया गया।

आलीशान घर में रहते हैं धीरज साहू

धीरज साहू के रांची वाले घर में 40 से अधिक कमरे हैं, इसके अलावा उनके बेड़े में 20 से 30 गाड़ियां भी हैं। धीरज साहू अपने ज्वाइंट फैमिली के साथ रांची वाले घर में रहते हैं और कभी कभी लोहरदगा में अपनी पुश्तैनी मकान में भी जाते हैं। ऐसे में आयकर विभाग की टीम ने दोनों जगह पर सघन जांच किया है, जांच के दौरान 350 करोड़ से अधिक हार्ड कैश को जब्त किया गया है।

अब धीरज पर कसेगा ईडी का शिकंजा?

कांग्रेस सांसद के रांची वाले घर से जो गहने बरामद हुए हैं उसको भी जब्त किया गया है। आयकर विभाग की रेड अभी भी जारी है। अलग-अलग ठिकानों पर वो लगातार जांच कर रहे हैं और स्पेसिफिक इनपुट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाने का प्लान है। धीरज साहू की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है। सूत्रों के अनुसार अगर मानी लांड्रिंग का मामला निकलता है तो, केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की भी इस पूरे मामले में एंट्री हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article