देश

प्रियंका गांधी को विपक्ष का चेहरा बनाने की मांग करने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम BJP में होंगे शामिल? जानिए क्यों लग रही अटकलें

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2023, 04:03 PM IST

​Acharya Pramod Krishnam: आचार्य प्रमोद अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी पार्टी लाइन के खिलाफ बयान देकर तो कभी PM Modi की खुलकर तारीफ करने पर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोहा मान चुके आचार्य प्रमोद का अब कहना है कि विपक्ष की एकता से नरेंद्र मोदी को नहीं हराया जा सकता।

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस के बड़े नेताओं में शूमार और गांधी परिवार के करीबी आचार्य प्रमोद कृष्णम एक बार फिर से चर्चा है। आचार्य ने अपने ही विपक्षी गठबंधन पर सवाल उठा दिया है। जिसके बाद अटकलें हैं कि कहीं आचार्य भी बीजेपी का दामन न थाम लें? आचार्य यूपी से आते हैं और आजकल यूपी पर बीजेपी पूरा ध्यान केंद्रित करती हुई दिख रही है, खबर है कि राज्य के कई बड़े नेता आगामी दिनों में भाजपा के साथ जा सकते हैं, हालांकि इनके नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं।

पीएम मोदी की खुलकर तारीफ

आचार्य प्रमोद अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी पार्टी लाइन के खिलाफ बयान देकर तो कभी PM Modi की खुलकर तारीफ करने पर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोहा मान चुके आचार्य प्रमोद का अब कहना है कि विपक्ष की एकता से नरेंद्र मोदी को नहीं हराया जा सकता।

'क्षेत्रीय दलों में दम नहीं'

कांग्रेसी आचार्य ने कहा कि बिना चेहरे के मोदी को हराना नामुमकिन है। हालांकि आचार्य प्रमोद ने ये जरूर कहा कि कांग्रेस ही बीजेपी को हरा सकती है। उन्होंने कहा कि BJP को इस देश में रोकना है तो कांग्रेस को ताकत देनी होगी। क्षेत्रीय दलों में इतना दम नहीं कि वो बीजेपी को रोक सकें।

प्रियंका को चेहरा बनाने पर जोर

आचार्य प्रमोद कृष्णम का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब विपक्षी दल एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं और विपक्षी दलों ने I.N.D.I.A नाम से हाल में नया गठबंधन बनाया है। आचार्य खुलकर प्रियंका गांधी को विपक्ष का चेहरा बनाने की वकालत कर चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article