NCP in
गौर हो कि कैबिनेट विस्तार में अजित पवार की पार्टी एनसीपी से किसी को फोन नहीं गया, मीडिया रिपोर्टों की मानें तो प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे मंत्री पद को लेकर आपस में भिड़ गए हैं, इस मामले को लेकर एनसीपी नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस ने भी बात की है।
इस मामले को देख रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा- 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को सरकार की तरफ से एक सीट की पेशकश की गई थी- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार...
एनसीपी ने राज्य की 4 सीटों पर चुनाव लड़ा था
मीडिया सूत्रों के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले के कारण बीजेपी एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल को एनडीए सरकार में मंत्री बनाने की इच्छुक नजर नहीं आ रही है, वहीं सुनील तटकरे एनसीपी के अकेले लोकसभा सांसद हैं, अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने राज्य की 4 सीटों पर चुनाव लड़ा था इसमें एक सीट पर जीत हासिल की है। गौर हो कि एनसीपी से दो सांसद हैं पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल राज्यसभा में सांसद हैं, जबकि सुनील तटकरे लोकसभा से चुने गए हैं सूत्रों ने बताया कि इन दोनों नेताओं ने मंत्री पद के लिए एक-दूसरे पर दावा ठोका था।
