देश

'जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है, तब राहुल पूछ रहे हैं कि कितने IAF जेट गिरे हैं', बीजेपी ने नेता विपक्ष को घेरा

गौरव भाटिया ने कहा, राहुल गांधी की ऐसी हरकतें मासूमियत नहीं हैं। इसे राहुल गांधी का बचपना कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। जब बात देश की हो तो हर बयान का वजन होता है और अगर इससे देश को नुकसान पहुंचता है तो उसका पर्दाफाश किया जाएगा..

Image

बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Photo : ANI

BJP vs Rahul Gandhi: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान पर करारी चोट के बावजूद नेता विपक्ष राहुल गांधी के सवालों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें निशाने पर लिया। राहुल के इस बयान पर कि सरकार बताए कि उसने कितने विमान गंवाए हैं, बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने उन्हें घेरते हुए कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पीएम मोदी से नफरत करते-करते 140 करोड़ भारतीयों से नफरत क्यों करने लगे हैं?

राहुल 140 करोड़ भारतीयों से नफरत क्यों करने लगे हैं?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर जिसमें उन्होंने पूछा कि हमने कितने विमान खो दिए, भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, आप विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग की सर्वदलीय बैठक में कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। आपके सवालों का जवाब दिया जा सकता है... लेकिन राहुल गांधी की ऐसी हरकतें मासूमियत नहीं हैं। इसे राहुल गांधी का बचपना कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। जब बात देश की हो तो हर बयान का वजन होता है और अगर इससे देश को नुकसान पहुंचता है तो उसका पर्दाफाश किया जाएगा... राहुल गांधी पीएम मोदी से नफरत करते-करते 140 करोड़ भारतीयों से नफरत क्यों करने लगे हैं?

राहुल गांधी लापरवाह बयान दे रहे हैं

गौरव भाटिया ने कहा, जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है, तब राहुल गांधी लापरवाह बयान दे रहे हैं। वह पूछ रहे हैं कि कितने IAF जेट गिरे हैं। 11 मई को प्रेस वार्ता के दौरान एयर मार्शल भारती ने कहा था कि हम युद्ध की स्थिति में हैं, हमारे लिए उस सवाल का जवाब देना समझदारी नहीं है'...राहुल गांधी पाकिस्तान के साथ बातचीत में व्यस्त लग रहे हैं कि कैसे भारतीय और सेना का मनोबल कमजोर किया जाए...आज पाकिस्तान की एक वरिष्ठ नेता मरियम नवाज ने बयान दिया कि 6 और 7 मई की रात और 9 मई को भारत की कार्रवाई के कारण पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा...ऐसे समय में विपक्ष के नेता और 'निशान ए पाकिस्तान' राहुल गांधी क्या कह रहे हैं?

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article