देश

Bihar में क्यों हैं भारत की Most Polluted Cities? AQI के बिगड़ते आंकड़ों का सच क्या?-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 14, 2022, 12:35 AM IST

तमाम रिसर्च में मिला है कि प्रदेश में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण वाहन हैं, करीब आधा प्रदूषण इनकी वजह से है। सड़कों पर पड़ी धूल की परत वाहनों के गुजरते वक्त वातावरण में फैल जाती है।

Most Polluted Cities in Bihar: बिहार में प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, राज्य के मोतिहारी में दूसरी बार देश में सर्वाधिक प्रदूषण रिकार्ड किया गया।

इन शहरों की बात करें तो वहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 415 दर्ज किया गया, साथ ही राज्य के नौ शहरों की हवा दिल्ली से भी खराब बताई जा रही है।

गौर हो देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप 3 पर बिहार के तीन शहर हैं, मोतिहारी, सीवान और दरभंगा। इसके अलावा भी बिहार के तमाम शहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों में अपना नाम शुमार कर रहे हैं। आखिर बिना परालीऔर इंडस्ट्री के बिहार इतना प्रदूषित क्यों है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article