देश

दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन और इलेक्ट्रिक शॉक वेपन किसने चलाया? CRPF ने की पहचान, रिपोर्ट जल्द

दिल्ली में नीट पेपल लीक प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पैलेट गन (Pellet Gun) चलाने वाले जवान की पहचान हो गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की जांच टीम एक हफ्ते में इसकी रिपोर्ट देगी।

Image

जंतर-मंतर पर छात्रों पर चला था पैलेट गन (फोटो- Congress-PTI)

दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन (Pellet Gun) तो चली है, ये पुष्टि तो पहले ही हो गई थी, अब उस जवान की भी पहचान कर ली गई है, जिसने पैलेट गन चलाया था। पैलेट गन के गैर-कानूनी इस्तेमाल के मामलों की जांच कर रहा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का जांच आयोग अगले एक हफ्ते के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट जारी करेगा। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

जवानों की पहचान पूरी

जांच में शामिल अधिकारियों के अनुसार, पेलेट गन और इलेक्ट्रिक शॉक वेपन (इलेक्ट्रिक शॉक वाले हथियारों) का इस्तेमाल करने वाले रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की पहचान पूरी कर ली गई है।

जवानों के इसके इस्तेमाल के वीडियो सामने आए थे, जिसके बाद सुरक्षा बलों की जमकर आलोचन हो रही थी।

जांच का दायरा कहां तक?

जांच आयोग मुख्य रूप से उन परिस्थितियों की गहन जांच कर रहा है, जिनके तहत जवानों को पेलेट गन का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर होना पड़ा या इसका प्रयोग किया गया। आयोग उन सभी जगहों और घटनाओं का एक विस्तृत दस्तावेज तैयार कर रहा है, जहां-जहां इन हथियारों का इस्तेमाल हुआ था। आयोग की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में शामिल जवानों और परिस्थितियों को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

राहुल गांधी हमलावर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए ’’बर्बर हमले’’ की जवाबदेही तय करने की मांग की है। गांधी ने शाह से सवाल किया कि क्या उन्होंने छात्रों के खिलाफ ’पैलेट गन’ समेत ’’घातक हथियारों’’ के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। उन्होंने शनिवार को गृह मंत्री शाह को लिखे पत्र में कहा कि किसी भी लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा करना एवं संवाद के माध्यम से उनकी शिकायतों का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article