देश

आपके पास बहुमत भी और सत्ता भी, फिर किसने रोका? ले आइए अध्यादेश- ST के वर्गीकरण पर PM को खड़गे का ओपन चैलेंज

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 17, 2023, 06:56 PM IST

11 नवंबर, 2023 को मोदी ने मडिगा समुदाय के संगठन मडिगा आरक्षण पोराटा समिति (एमआरपीएस) की ओर से आयोजित रैली में कहा था कि केंद्र सरकार जल्द ही एक समिति गठित करेगी जो अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण की मडिगा समुदाय की मांग के संबंध में उन्हें सशक्त बनाने के लिए सभी संभावित तरीके अपनाएगी।

Image

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनुसूचित जाति (एसटी) के वर्गीकरण के मसले पर घेरा है। उन्होंने पीएम मोदी को इसके लिए अध्यादेश लाने का ओपन चैलेंज दिया है। शुक्रवार (17 नवंबर, 2023) को उन्होंने कहा, “आपको सत्ता में 10 साल हो गए। आपको ऐसा करने से किसने रोका? किसी ने नहीं, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। अब आपने कहा कि इस संबंध में एक समिति बनाई जाएगी। आपके पास (लोकसभा में) दो-तिहाई बहुमत है। अध्यादेश लाएं। कांग्रेस ने तेलंगाना (गठन) का जो वादा किया था, उसे पूरा किया। आपके हाथ में सत्ता है और बहुमत भी आपके साथ है।”

खरड़े ने मोदी पर निशाना साधा और आगे बताया कि पीएम ने वादा किया था कि वह हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करेंगे और हर साल 2 करोड़ रुपए की नौकरियां देंगे और साथ ही किसानों की आय दोगुनी करेंगे, "“लेकिन क्या ऐसा हुआ?” उन्होंने आगे कहा, "हमने इस देश का संविधान बनाया और सभी को समान हिस्सेदारी दी। केसीआर या मोदी ने क्या दिया? ऐसे लोग (आम) जन को भड़काते हैं और गुमराह करते हैं।” खड़गे के मुताबिक, चाहे मडिगा, माला या अन्य अनुसूचित जाति के लोग हों, कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें सशक्त बनाया जाए और पार्टी अपने वादे से पीछे नहीं हटेगी।

दरअसल, एसटी के वर्गीकरण की मांग को लेकर मडिगा (अनुसूचित जाति समुदाय) को सशक्त बनाने के लिए एक समिति गठित करने से जुड़ा पीएम मोदी ने हाल ही में बयान दिया था। 11 नवंबर, 2023 को मोदी ने मडिगा समुदाय के संगठन मडिगा आरक्षण पोराटा समिति (एमआरपीएस) की ओर से आयोजित रैली में कहा था कि केंद्र सरकार जल्द ही एक समिति गठित करेगी जो अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण की मडिगा समुदाय की मांग के संबंध में उन्हें सशक्त बनाने के लिए सभी संभावित तरीके अपनाएगी। चूंकि, तेलुगु भाषी राज्यों में अनुसूचित जातियों में मडिगा समुदाय की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। ऐसे में पीएम का यह बयान सियासी तौर पर खासा मायने रखता है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है'? चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल ने पूछे तीखे सवाल

'अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है'? चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल ने पूछे तीखे सवाल

'5 मोर्चों पर लड़ी जाएगी भविष्य की जंग', CDS जनरल सुब्रमणि ने साइबर-स्पेस तक एकजुटता पर दिया जोर

'5 मोर्चों पर लड़ी जाएगी भविष्य की जंग', CDS जनरल सुब्रमणि ने साइबर-स्पेस तक एकजुटता पर दिया जोर

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी