देश

Who is Lalit Jha: कौन है ललित झा? जिसे माना जा रहा संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का मास्टरमाइंड

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 10:44 AM IST

Who is Lalit Jha : संसद की इस घटना के बाद से ही ललित झा फरार था। पुलिस का कहना है कि वह बिहार का रहने वाला है लेकिन कोलकाता में शिक्षक के रूप में काम कर रहा था। गुरुवार को इसने संसद के समीप कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया।

Image

कोलकाता के एक एनजीओ से जुड़ा है ललित झा।

Who is Lalit Jha : संसद की सुरक्षा में सेंध मामले के कथित मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करने वाली है। इस मामले में गिरफ्तार पांच अन्य आरोपी पुलिस की हिरासत में है। कहा जा रहा है कि लोकसभा में केन से धुआं फैलाकर सांसदों में दहशत पैदा करने की इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड ललित झा है। यहां हम एक नजर डालेंगे कि आखिर ललित झा है कौन?

घटना के बाद जयपुर चला गया ललित

संसद की इस घटना के बाद से ही ललित झा फरार था। पुलिस का कहना है कि वह बिहार का रहने वाला है लेकिन कोलकाता में शिक्षक के रूप में काम कर रहा था। गुरुवार को इसने संसद के समीप कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि संसद की इस घटना के बाद ललित भागकर जयपुर चला गया। वहां एक होटल में रुका और फिर दिल्ली लौटा।

भगत सिंह के विचारों से प्रेरित बताया जाता है

पुलिस का कहना है कि झा स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के विचारों से प्रेरित है। संसद के बाहर केन स्मोक छोड़ने वाले आरोपियों का इसने वीडियो बनाया। इस वीडियो को उसने एक एनजीओ के संस्थापक के पास भेज दिया। झा ने ऐसा वीडियो को वायरल कराने एवं मीडिया कवरेज पाने के लिए किया। कथित मास्टरमाइंड झा एक एनजीओ में महासचिव है। इस एनजीओ नीलाक्ष आइच नाम का व्यक्ति चालाता। झा ने नीलाक्ष को घटना का वीडियो भेजा।

स्वभाव से शांत चित का बताया जाता है ललित

ललित झा को स्वभाव से शांत चित का बताया जाता है। वह स्थानीय बच्चों को पढ़ाता था। कुछ साल पहले वह कोलकाता के बड़ा बाजार आया। यहां पर वह लो प्रोफाइल रहा। फिर अचानक से दो साल पहले इस इलाके को छोड़ दिया। संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए पांच पुरुष एवं एक महिला के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधि रोकथान अधिनियम (यूएपीए) एवं आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।

समझें क्या है पूरा मामला

दरअसल, 13 दिसंबर को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें दो सागर और मनोरंजन ने लोकसभा के अंदर बवाल किया और कलर स्मोक स्प्रे किया। इस वक्त लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी। सांसदों ने दोनों को पकड़ा और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। दो अन्य नीलम देवी और अमोल शिंदे को पास नहीं मिल पाया तो उन्होंने संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। उन्होंने बाहर लाल और पीले रंग के धुएं को स्प्रे किया। पुलिस ने इन्हें भी हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार सभी लोगों से सरकार की एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article