देश

कौन हैं इतिहास रचने वाली कर्नल गीता राणा, जिसे लद्दाख बॉर्डर पर Indian Army ने किया है तैनात

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 08:53 PM IST

Colonel Geeta Rana: भारतीय सेना की कर्नल गीता राणा ने इतिहास रच दिया है। उन्हें पूर्वी लद्दाख के फॉरवर्ड और सुदूर इलाके में फील्‍ड वर्कशॉप की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।यह उपलब्धि हासिल करने वाली गीता राणा भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

पहली बार भारतीय सेना ने एक महिला अधिकारी को चीन की सीमा के पास तैनात किया है। सेना ने कर्नल गीता राणा को लद्दाख बॉर्डर के पास तैनात किया है। इस तैनाती के साथ ही कर्नल गीता राणा ने इतिहास रच दिया है।

कर्नल गीता राणा को पूर्वी लद्दाख के फॉरवर्ड और सुदूर इलाके में फील्‍ड वर्कशॉप की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली गीता राणा भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर की कर्नल गीता राणा को चीन सीमा से सटे पूर्वी लद्दाख में तैनात किया गया है।

बता दें कि सेना ने मित्र देशों के साथ संयुक्त अभ्यास और शांति मिशनों में महिला सैनिकों की तैनाती भी शुरू कर दी है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे महिला अधिकारियों और सैनिकों को हर संभव अवसर देने के पक्ष में हैं और आर्टिलरी रेजीमेंट में उनके प्रवेश को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article