देश

किसने की PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में मदद? अब सुवेंदु अधिकारी के Bengal CM बनने के बाद हत्यारों का बचना नामुमकिन

PA Chandranath Rath Murder Case: सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के पीए की हत्या में पुलिस अभी तक हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि सुवेंदु ने पुलिस जांच पर संतुष्टि जताई है।

Image

कहां है सुभेंदु अधिकारी के पीए के हत्यारे (फोटो- PTI)

PA Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) मख्यमंत्री बनने जा रहे है, कल शपथ लेंगे, लेकिन इस मौके पर सबसे ज्यादा वो मिस अपने दिवंगत सहयोगी चंद्रनाथ रथ को करेंगे, जो अबतक हर जीत में उनके साथ हमसाए की तरह थे। सुवेंदु के सीएम बनने के साथ ही अब उनके PA चंद्रनाथ रथ की जांच में और तेजी आने की उम्मीद है। चंद्रनाथ रथ के हत्यारे जान बचाने के लिए भागे-भागे फिर रहे हैं, खबर है कि वो बंगाल से भी निकल सकते हैं। पुलिस उन लोगों की भी तलाश में है, जिन्होंने हत्यारों की मदद की है।

कहां हैं चंद्रनाथ के हत्यारे?

उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों द्वारा अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या किए जाने के 36 घंटे से अधिक समय बाद भी पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ’पीटीआई-भाषा’ से कहा, ’’विस्तृत जांच जारी है। जिस तरीके से हमला किया गया, उससे व्यापक ’रेकी’ किए जाने और राज्य के बाहर से भाड़े के पेशेवर शूटर की संभावित संलिप्तता का संकेत मिलता है।’’ उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ’’कई स्थानों पर जांच की जा रही है और जेसोर रोड के आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है।’’

किसने की चंद्रनाथ रथ की हत्या में मदद?

जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, बंदूकधारियों ने हमला करने से पहले रथ के वाहन का कथित तौर पर पीछा किया था। अधिकारी ने कहा, ’’बंदूकधारियों के भागने के रास्ते से संकेत मिलता है कि वे इलाके से परिचित थे या स्थानीय अपराधियों ने उनकी मदद की होगी। स्थानीय सहायता के बिना गलियों से इतनी जल्दी भागना मुश्किल होता।’’ हालांकि, पुलिस अभी तक हत्या का मकसद पता नहीं लगा पाई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article