देश

Haryana Govt: किसके पास है हरियाणा में बहुमत? अल्पमत वाली बीजेपी सरकार के पास 2 विधायक कम, जानिए कांग्रेस का हाल

Haryana Govt: हरियाणा के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। दौलताबाद ने 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी और बाद में उन्होंने भाजपा सरकार का समर्थन किया था।

Image

हरियाणा में अल्पमत में बीजेपी सरकार

Haryana Govt: शनिवार को निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की आकस्मिक निधन ने हरियाणा विधानसभा में का गणित और उलझा दिया है। अल्पमत में चल रही बीजेपी की राज्य सरकार के पास अभी भी बहुमत नहीं दिख रहा है। हालांकि बहुमत विपक्ष के पास भी नहीं दिख रहा है। ऐसे में जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।

हरियाणा विधानसभा का गणित

  • 90 विधायक दल वाले सदन में फिलहाल कुल विधायक 87 हैं।
  • लोकसभा चुनाव लड़ रहे मनोहर लाल खट्टर और रणजीत चौटाला विधायकी से इस्तीफा दे चुके हैं।
  • अब राकेश दौलताबाद की मौत की वजह से तीन सीट खाली हैं।

बीजेपी का गणित

  • बीजेपी के पास इस समय 40 विधायक हैं।
  • बीजेपी के पास 1 निर्दलीय का समर्थन है।
  • एक हरियाणा लोकहित पार्टी विधायक गोपाल कांडा का समर्थन है।
  • इस तरह बीजेपी के समर्थन वाले कुल विधायकों की संख्या 42 हो जाती है।
  • सरकार को बहुमत के लिए चाहिए 44 विधायकों का समर्थन।
  • फिलहाल बीजेपी सरकार के पास 42 विधायकों का समर्थन।
  • मतलब बीजेपी के पास 2 विधायक कम हैं।

कांग्रेस का हाल

  • कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं।
  • साथ ही कांग्रेस के पास 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन हैं।
  • कुल मिलाकर कांग्रेस के पास 33 विधायकों का समर्थन है।

न्यूट्रल विधायक ( फिलहाल किसी के पक्ष में नहीं)

  • हरियाणा में फिलहाल जेजेपी किसी के साथ नहीं है, जिसके पास 10 विधायक हैं।
  • इंडियन नेशनल लोकदल अभय चौटाला के पास एक विधायक है।
  • निर्दलीय बलराज कुंडू भी किसी के पक्ष में नहीं हैं।
  • इसी खेमे पर हरियाणा में सरकार का भविष्य तय होगा।
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!