देश

कौन हैं 'लाखा जी के बाराती', पीएम मोदी ने मन की बात में किया याद

Lakha ji ke Barati: प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'ऐसी लोक कलाएं हमें अपनी जड़ों से जोड़ती हैं। यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का आईना होती हैं। इनको बचाना और बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी है।'

Image

कौन हैं 'लाखा जी के बाराती', पीएम मोदी ने मन की बात में किया याद

PM Modi Mann ki Baat: देश के लोकप्रिय कार्यक्रम Mann Ki Baat के आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राजस्थान की प्रसिद्ध लोक कला 'लाखा जी के बाराती' का खास जिक्र किया। मोदी ने 26 अप्रैल 2026 को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के 133वें संस्करण में राजस्थान की सीमा से लगे कच्छ (गुजरात) के रण में पाए जाने वाले फ्लेमिंगो (राजहंस) पक्षियों का जिक्र करते हुए उन्हें 'लाखा जी के बाराती' के रूप में संबोधित किया।

कौन हैं लाखा के बाराती?

पीएम मोदी ने कहा, 'बरसात खत्म होते ही कच्छ के रण की धरती जीवंत हो जाती है। हर साल लाखों Flamingo यहां आते हैं। पूरा इलाका गुलाबी रंग से रंग जाता है, इसलिए इसे 'Flamingo City' कहा जाता है। ये पक्षी यहीं घोसलें बनाते हैं और अपने बच्चों को बड़ा करते हैं। कच्छ के लोग इन्हें 'लाखा जी के बाराती' कहते हैं। अब लाखा जी के ये बाराती कच्छ में पर्यावरण संरक्षण के बड़े सुंदर प्रतीक बन गए हैं।' बता दें कि कच्छ के लोग फ्लेमिंगो (राजहंस) पक्षियों को 'लाखा जी के बाराती' कहते हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'ऐसी लोक कलाएं हमें अपनी जड़ों से जोड़ती हैं। यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का आईना होती हैं। इनको बचाना और बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी है।' उन्होंने खासतौर पर युवाओं से अपील की कि वे स्थानीय कला और कलाकारों को सपोर्ट करें ताकि ये विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सके। पीएम मोदी का यह साफ संदेश दिया कि अगर हमें भारत की असली पहचान बचानी है, तो हमें अपनी लोक कला और संस्कृति को भी उतनी ही अहमियत देनी होगी।

मन की बात में मोदी की बड़ी बात

मासिक रेडियो कार्यक्रम ’मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान में जारी जनगणना केवल सरकार का काम नहीं है बल्कि यह सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है तथा इसमें सभी की भागीदारी अहम है। मोदी ने यह भी कहा कि जनगणना के दौरान लोगों द्वारा दी गई सभी जानकारी सुरक्षित और गोपनीय रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में भाग लेने और जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील की।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article