देश

जब बीच समुद्र पाकिस्तानियों ने लगाया इंडिया जिंदाबाद का नारा, देखिए वीडियो

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 30, 2024, 11:58 PM IST

भारतीय नौसेना ने बंधक बनाए गए मछली पकड़ने वाले ईरानी पोत और उसके चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से अधिक चले अभियान के बाद छुड़ा लिया था।

Image

पाकिस्तानियों ने लगाया इंडिया जिंदाबाद का नारा

Photo : ANI

बीच समुद्र से एक अद्भुत वीडियो सामने आया है, जिसमें आम पाकिस्तानी इंडिया जिंदाबाद का नारा लगाते दिख रहे हैं। भारतीय नौसेना की तारीफ में कसीदे पढ़ते दिख रहे हैं। दरअसल इन पाकिस्तानियों की जिंदगी भारतीय नौसेना की वजह से ही बची है।

23 पाकिस्तानी को नौसेना ने छुड़ाया

भारतीय नौसेना ने बंधक बनाए गए मछली पकड़ने वाले ईरानी पोत और उसके चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से अधिक चले अभियान के बाद छुड़ा लिया था। जिसके बाद ये पाकिस्तानी नागरिक भारत जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। घटना के समय मछली पकड़ने वाली नौका सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में था और बताया गया था कि उस पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू सवार थे।

9 समुद्री डाकू गिरफ्तार

भारतीय नौसेना की ओर कहा गया कि विशेषज्ञ टीमों ने सभी नौ समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया। उन्हें 2022 के समुद्री डकैती रोधी अधिनियम के अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए भारत लाया जा रहा है। नौसेना ने कहा- "28 मार्च को ईरानी मछली पकड़ने वाली नौका अल-कंबर पर संभावित समुद्री डकैती की घटना की जानकारी मिलने के बाद समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो नौसैनिक जहाजों को अपहृत मछली नौका को रोकने के लिए भेजा गया था।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article