Bengal Babri Masjid: तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमांयू कबीर ने दावा किया है कि बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए अब तक 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा जुट चुका है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मस्जिद पहले से ज्यादा ऊंची और चौड़ी होगी। हुमांयू कबीर ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत करते हुए मस्जिद को लेकर कई दावे किए।
उन्होंने कहा,"ये एक बड़ी बाबरी मस्जिद बनेगी, पहले वाली बाबरी से भी बड़ी। 65 फीट ज़्यादा बड़ी होगी ये पुराने वाली है, पहले वाले में 7000 की नमाज़ कैपेसिटी थी इसमें 25000 की कैपेसिटी होगी। चौड़ाई भी इसकी ज़्यादा होगी, लगभग 30 एकड़ में तैयार होगी ये मस्जिद। मस्जिद में अबतक 7 करोड़ का चंदा और दान आया है, बिहार, झारखंड, त्रिपुरा, असम हर जगह से लोग और पैसे आ रहे हैं। कुछ दिन में बाहर से भी पैसा आने वाला है।"
'जुमे की नमाज नें दो लाख से ज्यादा लोग आएंगे'
पिछले जुम्मे पे एक लाख लोगों की भीड़ थी, एक बार में नमाज पूरा नहीं हो पाया था तो दो बार में कम्पलीट किया, इस बार तो हमने बुलाया है, उम्मीद है दो लाख से ज्यादा लोग नमाज में आएंगे।
22 दिसंबर को नई पार्टी का करेंगे गठन
हिमायू कबीर ने आगे जानकारी दी कि वो 22 दिसंबर को नई पार्टी का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले पार्टी के हमारे कोर सदस्य होंगे, उसके बाद धीरे धीरे हर जिले में हम अपनी कमिटी बनाएंगे, पार्टी में मैं सारे पदाधिकारी होंगे। वहीं, हिमायू कबीर ने कहा कि AIMIM अगर साथ आएगी तो उसका ही फायदा है, उसके साथ सभी सेक्युलर पार्टी आ सकते हैं जिसमे सीपीएम, नेशनल कांग्रेस भी शामिल है। हम सबका स्वागत करेंगे।
टीएमसी को सत्ता से उखाड़ फेंक दूंगा: हिमायू कबीर
हिमायू कबीर ने सीएम ममता बनर्जी को खुली चुनौती भी दे दी है। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है कि हम TMC को हराने के लिए और इस बार सरकार में बैठे लोगों को उखाड़ कर हटा देंगे। इतना ही नहीं हम बीजेपी के खिलाफ भी लड़ेंगे। उन्होंने कहा,"मैं चलेंज करता हूं ममता बनर्जी को अपने पार्टी के फिरद हाकिम को भेजे चुनाव लड़ने मेरे सीट पे अपनी फिटो के साथ भेजे उसको 30000 से अधीक वोट से हराऊंगा।"
वहीं, हिमायू ने खुद को आगामी विधानसभा चुनाव के बीद किंगमेकर भी बता दिया। उन्होंने कहा कि इस बार मैं किंगमेकर बनूंगा, पार्टी 170 सीट पे चुनाव लड़ेगी और बिना मेरे सपोर्ट के कोई भी यहाँ सरकार नहीं बना पाएगा, जो बनाएगा उसको मेरा सपोर्ट लेना ही होगा। वहीं, SIR के मामले पर हिमायू ने कहा कि हमे SIR से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा, पहले भी सिर्फ़ पाँच करोड़ लोगों ने ही वोट दिया था दो करोड़ लोगों ने वोट नहीं दिया था इस बार 58 लाख वोट काटे हैं वो भी जो मृत हैं उनके तो उससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा।
