देश

Howrah Blast: हावड़ा में जहां हुआ धमाका, वहां अब क्या है हाल? एक दिन पहले ही सुवेंदु अधिकारी के PA की हुई है हत्या

Howrah Blast: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बम धमाके की खबर है। पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस धमाके को लेकर कई दावे, वीडियो और पुलिस के आदेश सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

Image

हावड़ा में ब्लास्ट (फोटो- वायरल वीडियो-X)

Howrah Blast: पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद लगातार हिंसा हो रहा है। आज हावड़ा में बम धमाके की खबर है। इस धमाके में जानमाल के नुकसान की खबर तो नहीं है, लेकिन बंगाल की खराब हो चुकी कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। एक दिन पहले ही बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज हावड़ा में बम फट गया है। जानिए अब हावड़ा में कैसी स्थिति है।

धमाके वाले इलाके में क्या है वर्तमान स्थिति?

हावड़ा में धमाके के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सघन चेकिंग अभियान चला रही है। सोशल मीडिया पर एक पुलिस विभाग का आदेश भी वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया है कि सार्वजनिक शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 144 के तहत कुछ इलाकों में प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिन इलाकों का नाम लिखा है, वे हैं:

खिदिरपुर, टोपसिया, रिपन स्ट्रीट। आदेश में कहा गया है कि:

  • चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी।
  • हथियार, डंडे या नुकसान पहुंचाने वाली वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • रैलियां, सभाएं, जुलूस और सार्वजनिक बैठकें अनुमति नहीं होंगी।
  • उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बीजेपी ने लगाया टीएमसी पर आरोप

बीजेवाईएम (पश्चिम बंगाल) के उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने ट्वीट कर इस धमाके का आरोप टीएमसी पर लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- "हावड़ा के शिबपुर में टीएमसी के शमीम अहमद और उसके गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर बम फेंके जा रहे हैं। इस हमले में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। मैं कोलकाता पुलिस से अनुरोध करती हूं कि इन सभी टीएमसी अपराधियों को गिरफ्तार करें और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

ध्वस्त हो चुकी है कानून व्यवस्था

विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। एक दिन पहले ही बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक और घटना में एक बीजेपी के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article