देश

'सुवेंदु के PA की हत्या के पीछे अभिषेक का हाथ, होंगे अरेस्ट', BJP नेता ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रात करीब साढ़े 10 बजे मध्यमग्राम के डोलतला के पास रथ के वाहन को रोका और नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए।

Image

भाजपा नेता अजय तिवारी।

Suvendu Adhikari’s PA Murder : भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीएम चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं सांसद अभिषेक बनर्जी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। अर्जुन सिंह ने कहा कि इस हत्या के पीछे अभिषेक हैं। यह सुनियोजित हत्या है जिसे किसी प्रशिक्षित शूटर ने अंजाम दिया है। भाजपा नेता ने कहा कि अभिषेक के पास ऐसे कुछ पुलिसकर्मी हैं जो यह काम कर सकते हैं। सरकार बनने के बाद अभिषेक गिरफ्तार होंगे। भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस में अभी टीएमसी सरकार के लोग हैं, यह रातोंरात नहीं बदलेगा। इसलिए नई सरकार का गठन करना तत्काल जरूरी है, तभी जाकर इस हिंसा पर रोक लग पाएगी।

बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारी गई

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रात करीब साढ़े 10 बजे मध्यमग्राम के डोलतला के पास रथ के वाहन को रोका और नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि यह हत्या टीएमसी सरकार के शासनकाल में राज्य में कानून और व्यवस्था के ’पूर्ण पतन’ को दर्शाती है, जिसे विधानसभा चुनावों में ’सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया’ गया है।

सुवेंदु ने इसे 'सुनियोजित' हत्या बताया

भाजपा के एक नेता ने कहा, 'विपक्ष के नेता से घनिष्ठ रूप से जुड़े एक व्यक्ति को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया गया। इससे पता चलता है कि ममता बनर्जी सरकार के शासन में कानून-व्यवस्था कितनी बिगड़ गई है, जिसे बंगाल की जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया है।’ सुवेंदु ने इसे 'सुनियोजित हत्या’ बताया और आरोप लगाया कि हत्यारों ने उत्तर 24 परगना जिले में हमले को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने इस हत्या को राज्य में "राजनीति के पूर्णतः अपराधीकरण" का प्रमाण बताया।

तृणमूल ने आरोपों को खारिज किया

भट्टाचार्य ने कहा, 'यह एक सुनियोजित और लक्षित हमला था। विपक्ष के निवर्तमान नेता के सहायक की हत्या करके हमलावर एक राजनीतिक संदेश देना चाहते थे।' वहीं भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक कौस्तव बागची ने कहा कि हमलावरों ने गोलीबारी से पहले रथ के वाहन का काफी देर तक पीछा किया था। उन्होंने आरोप लगाया, 'यह ममता और अभिषेक बनर्जी की साजिश है। जब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे।' वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है। उसने भाजपा पर जांच पूरी होने से पहले ही घटना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article