देश

11 Years of PM Modi: पीएम मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर क्या सोचती है जनता? उपलब्धियों से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक पर जनता की बेबाक राय

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान देश ने कई चुनौतियां का सामना किया। इन्हीं चुनौतियों और मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर JVC ने एक सर्वे किया है, जिसमें जनता ने अपने बेबाक राय रखे हैं।

Image

पीएम मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे

आज नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह एक नया युग है, जिसमें भारत के एक नए दौर की स्थापना हो चुकी है। मोदी की नेतृत्व क्षमता ने न केवल देश को, बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। भारतीय राजनीति में हमने देखा है कि 5वें या 7वें साल तक सरकारों में एंटी-इनकंबेंसी यानी सत्ता विरोधी लहर आ जाती है, लेकिन नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल को क्रॉस कर हे हैं। हालांकि तीसरे कार्यकाल में सीटों की संख्या में कमी आई है। फिर भी नरेंद्र मोदी का निर्णय पहले ही साल में दिखने लगा है।

JVC का सर्वे

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर JVC ने एक सर्वे किया है। जिसमें पीएम मोदी की उपलब्धियां से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक पर जनता से सवाल पूछे गए हैं। विपक्ष के आरोपों से लेकर विदेश नीति तक पर जनता ने अपनी बेबाक राय रखी है। देखिए पूरा सर्वे...

मोदी 3.0 की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही?

  • ऑपरेशन सिंदूर: 38.3%
  • जाति जनगणना की घोषणा: 31.7%
  • वक्फ कानून: 18.1 %
  • भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना: 11.9%

2014 के बाद से NDA की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि क्या ?

  • आर्थिक विकास- 17.7%
  • अनुच्छेद 370 हटाना- 15.7%
  • राम मंदिर का निर्माण- 22.7%
  • पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर- 43.8%

क्या नरेंद्र मोदी भारत के सबसे निर्णायक प्रधानमंत्री हैं?

  • हां: 74.2%
  • नहीं: 17.9%
  • कह नहीं सकते: 7.3%

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को बेहद कड़ा संदेश भेजा ?

  • हां- 68.7%
  • नहीं- 12.9%
  • कुछ कमी रही- 18.4%

भारत-PAK में सीजफायर को लेकर आपकी राय क्या है ?

  • सही फैसला- 38.6%
  • थोड़ा रुकना था- 32.4%
  • कह नहीं सकते- 29%

क्या पाकिस्तान सीजफायर का सम्मान करेगा ?

  • हां- 15.2%
  • नहीं- 66.1%
  • ऑपरेशन सिंदूर जारी रह सकता है- 18.6%

आतंकवाद पर एक्शन में पाकिस्तान का साथ देने वाले देशों के लिए आपकी राय ?

  • ऐसे देशों का बॉयकॉट- 50.1%
  • दुश्मन का दोस्त दुश्मन- 49.9%

पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए अलग-अलग देशों में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों को भेजने को कैसे देखते हैं ?

  • बिल्कुल सही फैसला- 88.3%
  • उल्टा असर हो सकता है- 8.4%
  • कह नहीं सकते- 3.2%

भारतीय प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को कैसे देखते हैं ?

  • सवाल करने का अधिकार- 29.1%
  • तुच्छ राजनीति- 42.2%
  • कह नहीं सकते- 28.7%

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर आप किस पर ज्यादा भरोसा करते हैं?

  • NDA: 75.4%
  • UPA: 22.3%
  • सब एक जैसे: 2.3%

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान और उसके बाद राहुल गांधी के व्यवहार के बारे में आप क्या सोचते हैं ?

  • सबके लिए उदाहरण प्रस्तुत किया: 17.6%
  • राजनीति को राष्ट्रीय हित से ऊपर रखा: 53.6%
  • कह नहीं सकते: 28.7%

क्या आने वाले 5 साल में PoK भारत का हिस्सा होगा ?

  • हां: 48.7%
  • नहीं: 9.3%
  • कह नहीं सकते: 41.9%

पाकिस्तान का 'पानी रोके' जाने पर आपकी राय ?

  • सही: 41.7%
  • गलत : 16%
  • पहले ही कर देना था: 42.2%

क्या ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर अटैक की प्रक्रिया कुछ समय और चलनी चाहिए थी?

  • हां: 63.6%
  • नहीं: 9.1%
  • हमेशा इसी नीति के तहत काम हो: 27.3%
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article