एक Interview के दौरान जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने अपने जीवन और परिवार से जुड़ी बात की, जहां उन्होंने बताया कि कौन है सबसे बड़ा योगी ? इंटरव्यू के दौरान सीएम योगी ने कहा कि 'मैं कई सालों के बाद अपने घर गया था, कोरोना..लॉकडाउन की वजह से मैं अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाया था..'
गौर हो कि सीएम योगी के पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो एक फॉरेस्ट रेंजर थे, 20 अप्रैल 2020 को उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट की मृत्यु हो गई थी।
देखिए अपने पिता और बहन को लेकर क्या बोले यूपी के मुख्यमंत्री-
इससे पहले ज्ञानवापी मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस मामले पर मुस्लिम समाज को आगे आकर गलती सुधारनी चाहिए। साथ ही कहा कि हम मामले का समाधान चाहते हैं। उन्होंने इस मामले पर कुछ अहम सवाल भी उठाए। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि हम विवाद का समाधान चाहते हैं। इस मामले में मुस्लिम समाज को अपनी गलती माननी चाहिए।
ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा
सीएम ने कहा कि अगर ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। ज्ञानवापी की दीवारें चिल्लाकर क्या कह रही है, भगवान ने जिसे आंखें दी हैं, वह देखे। ज्ञानवापी में देव प्रतिमाएं हमने तो नहीं रखी हैं। त्रिशूल मस्जिद में क्या कर रहा है। हम विवाद का समाधान चाहते हैं। प्रस्ताव मुस्लिम समाज से आना चाहिए कि ज्ञानवापी पर मुस्लिम समाज से गलती हुई है, उसे अपनी गलती माननी चाहिए।
