देश

Bageshwar Dham Video: मुस्लिम शख्स ने बागेश्वर सरकार की जमकर की तारीफ, किया ये दिलचस्प सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 5, 2023, 07:35 PM IST

Dhirendra Krishna Shastri : बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र की बात करते रहे हैं वहीं बागेश्वर धाम में पहुंचे एक मुस्लिम शख्स ने हिंदू राष्ट्र को लेकर दिलचस्प सवाल किए।

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने वाले बयानों को लेकर मीडिया की नजरों में बने रहते हैं उनके इन बयानों से धर्मांतरण (Religious Conversion) का मुद्दा भी गरमाया रहता है, वहीं इसे लेकर इसके पक्ष-विपक्ष में तमाम दलीलें सामने आती रहती हैं।

वहीं इस बीच बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में पहुंचे एक मुस्लिम (Muslim) शख्स ने बागेश्वर सरकार की जमकर की तारीफ मुस्लिम शख्स ने हिंदू राष्ट्र (Hindu Rashtra) को लेकर दिलचस्प सवाल किए।

गौर हो कि हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहाथा इस वीडियो में धीरेन्द्र शास्त्री के लगाए हुए दरबार में एक मुस्लिम महिला मंच से ही हिन्दू धर्म को अपनाने की घोषणा कर देती है और जब इस सुल्ताना बेगम ने लाखों की भीड़ में मंच से हिंदू धर्म अपनाया तो लोग हैरान रह गए थे।

'जातिवाद के नाम पर रोटियां सेकीं जाती हैं'

वहीं एक बयान में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि हिंदू राष्ट्र का मतलब सनातन धर्म, सनातन का मतलब सब का घर है, उन्होंने साफ कर दिया कि हिंदू राष्ट्र की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि, भारत में राम की यात्रा पर पत्थर फेंके जाते हैं, जातिवाद के नाम पर रोटियां सेकीं जाती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article