देश

'छठी बार सांसद हूं, आप हमको सिखाइयेगा.. आप कृपा पर जीते हैं.. मैं...शपथ ग्रहण में सांसद पप्पू यादव का गजब अंदाज-Video

Bihar Purina's MP Pappu Yadav Oath: लोकसभा में सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव जब लगे बरसने, कहा- आप हमको सिखाइयेगा...

Image

बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव जब लगे बरसने

Bihar Purnia MP Pappu Yadav Oath Video: बिहार की पूर्णिया सीट का परिणाम राज्य के पुराने और दमदार निर्दलीय चुनाव लड़े पप्पू यादव (Pappu Yadav) के पक्ष में गए, 25 जून को लोकसभा में सांसदों का शपथग्रहण समारोह हुआ उस दौरान सांसद बने पप्‍पू यादव (MP Pappu Yadav) ने शपथ ग्रहण की और कुछ ऐसा बोल दिया जिसकी खासी चर्चा हो रही है।

बता दें कि सांसद पप्‍पू यादव ने शपथ की शुरुआत प्रणाम पूर्णिया, प्रणाम बिहार, सलाम बिहार, जौहार बिहार के साथ की इसके बाद उन्‍होंने मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण की।

शपथ लेने के बाद पप्‍पू यादव ने बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा और अन्‍य और बातें कहीं, इसे सुनकर सदन में बैठे सांसदों ने इस आपत्ति जताई तो उसके बाद सांसद पप्पू यादव का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो चर्चा का विषय हो गया, आप भी देखें ये वीडियो-

शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने ReNEET का डिमांड किया और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मांग किया! वहीं पूर्णिया सांसद पप्‍पू यादव शपथ लेने के बाद बोलने लगे.. 'बहुत बहुत धन्‍यवाद के साथ Reneet बिहार, विशेष राज्‍य का दर्जा, सीमांचल जिंदाबाद, मानवतावाद जिंदाबाद, भीम जिंदाबाद, संविधान जिंदाबाद'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article