West Bengal CM Mamata Banerjee video:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अक्सर लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं और इसके वीडियो भी अक्सर सामने आते रहते हैं, इसी क्रम में ममता दीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, इस वीडियो में दिख रहा है कि वो लोगों को ठेले पर पकौड़े बांटती नजर आ रही हैं।
गौर हो कि ये वीडियो झाड़ग्राम इलाके का बताया जा रहा है जहां के दौरे पर ममता बनर्जी हैं, इस दौरान रास्ते में अचानक ममता बनर्जी ने एक चाय की दुकान पर अचानक अपना काफिला रोक दिया और वहां जाकर लोगों के बीच में पकौड़े बांटती हुई नजर आईं, यह वीडियो एएनआई ने ट्विटर पर शेयर किया है, आप भी देखें ये Video-
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे ममता अपने हाथों से गर्मागर्म पकौड़े पैक कर रही हैं और ना सिर्फ पैक बल्कि उनको अपने हाथों से लोगों को बांटते हुए भी नजर आ रही हैं।
इस दौरान उनके सिक्योरिटी में लगे लोग थोड़ा परेशान नजर आ रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी अपनी सुरक्षा से बेरपरवाह होकर लोगों के बीच सहज अंदाज से लोगों के बीच घुलती-मिलती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई सारे रिएक्शन सामने आ रहे हैं, एक यूजर ने लिखा कि-पकोड़े सोच रहे होंगे, दीदी पैसे भी लेने हैं, फ्री के नहीं वहीं एक ने लिखा-दीदी पैसे ले रही हैं या नहीं?
