देश

Weather Update: अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत, जानें Delhi-NCR सहित इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 27, 2023, 10:10 AM IST

मौसम विभाग ने देश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान जताया है। इसके मुताबिक, लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली है।

Image

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Photo : BCCL

Weather Update: मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। कभी गर्मी तो कभी बारिश का दौर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि देश में अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश की संभावना है। कुछ राज्यों में ओले गिरने का भी अनुमान है। दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश, यूपी और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र, गुजरात में भी बारिश की संभावना

पूर्वी भारत में भी अगले चार दिनों तक अगले चार दिनों तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। इसके इस दौरान महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, और गुजरात में के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश

पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 28-30 अप्रैल तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29-30 अप्रैल को बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, बारिश और बादलों के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में अभी तापमान स्थिर रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में लू चलने की संभावना बिल्कुल भी नहीं है।

कुछ राज्यों में ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आज ओले गिर सकते हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी अगले तीन दिनों में ओलावृष्टि का अनुमान है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में अगले 6 दिनों में बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article