Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव हो रहा है। तेज धूप के बाद अचानक बारिश के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच मंगलवार सुबह-सुबह एक बार फिर से मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और गरज के बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हवाओं के कारण लोगों को सुबह-सुबह हल्की ठंडक का अहसास हुआ।
इस बीच मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 घंटों के दौरान पूरी दिल्ली और एनसीआर के अलावा हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना है।
जानें कहां-कहां होगी बारिश आईएमडी के अनुसार,
गन्नौर, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी, बड़ौत, शिकारपुर, खुर्जा, करनाल, असंध, सफीदों, पानीपत, गोहाना, सोनीपत, खरखौदा, पलवल, औरंगाबाद, होडल, गंगोह, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, सकोटी टांडा, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। इसके अलावा किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहाजोई, पहासू, देबाई, नरोरा, गभाना, सहसवान, जट्टारी, अतरौली, खैर, अलीगढ़, कासगंज, नंदगांव, इगलास, सिकंदरा राव, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा व राजस्थान के डीग में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
