देश

Weather Forecast: छाता-रेनकोट निकाल लीजिए, क्योंकि बारिश होने वाली है; जानिए मौसम का हाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 26, 2023, 09:07 PM IST

Weather Forecast: आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में मार्च में तीन साल में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। IMD के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 12.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जो तीन साल में मार्च में एक दिन में सबसे अधिक है।

Image

मौसम का हाल

Photo : PTI

Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर चल रहा है। कई जगहों पर ओला भी गिरे हैं। बेमौसम इस बारिश ने किसानों का अच्छा खासा नुकसान कर दिया है। अब मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि अगले पांच दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। साथ ही ओले भी पड़ सकते हैं।

कहां है बारिश की संभावना

IMD ने अपनी अलर्ट में कहा है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले पांच दिनों तक बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय का मतलब उत्तरी पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिमी भारत से है। इसे पंजाब हिमालय के नाम से भी जाना जाता है। यानि इन इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट और ईस्ट भारत में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

ओले पड़ने की संभावना

मौसम विभा की मानें तो अगले पांच दिनों तक पश्चिमी हिमालयी के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। साथ ही 29 और 30 मार्च को ओले गिरने की संभावना भी है। इसी दिन मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है। इन दिनों तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बाकी जगहों का हाल

इसके अलावा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ को भी इस टाइम फ्रेम में बारिश हो सकती है। साथ ही साउथ इंडिया के समुद्र से सटे इलाकों में तेज हवाएं और बारिश की प्रबल संभावनाएं हैं। वहीं दिल्ली में 30 मार्च से पहले बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि मौसम विभाग ने 30 मार्च को बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद गर्मी बढ़ने लगेगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article