देश

'मैं आ गया हूं सब ठीक कर दूंगा, चंपत राय को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए थी', Ram Mandir चंदा विवाद पर और क्या बोले विनय कटियार?

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित हेराफेरी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने चंदा प्रबंधन से जुड़े 11 लोगों से पूछताछ की, जिनमें चंपत राय के पूर्व ड्राइवर भी शामिल बताए गए हैं। इस बीच भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि मामले में सावधानी बरतने की जरूरत थी और ट्रस्ट से जुड़े लोगों की संपत्ति बढ़ने के आरोपों पर बातचीत की जाएगी।

Image

राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर विनय कटियार ने दी प्रतिक्रिया। ANI

Photo : ANI

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित हेराफेरी को लेकर सियासी हलचल तेज है। चोरी के मामले में एसआईटी जांच में जुटी है। रविवार के दिन एसआईटी ने चंदा गिरने वाले 11 लोगों से पूछताछ की है, जिसमें चंपत राय के पूर्व ड्राइवर से भी जवाब-सवाल हुए हैं।

इसी बीच बीजेपी नेता विनय कटियार ने कहा कि मैं आ गया हूं सब ठीक कर दूंगा। चंपत राय को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए थी। कोई जानबूझकर अनदेखी नहीं करता। जमीन के मामले की जानकारी मुझे नहीं है। ट्रस्ट से जुड़े लोगो के संपत्ति बढ़ने के सवाल पर बोले बात की जाएगी । चंपतराय से बात करूंगा।

'एंटी-सनातन’ गिरोह कर रहा काम: अखिलेश यादव

वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में गहराई से जांच कर यह पता लगाया जाए कि कथित तौर पर कौन सा ‘एंटी-सनातन’ गिरोह इसके पीछे काम कर रहा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि मामला चढ़ावे से दान, दान से जमीन और जमीन से अरबों रुपये मूल्य के श्रीराम पत्थरों के गायब होने तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े लोगों की भी जांच होनी चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल की जानी चाहिए।

जांच के लिए एसआईटी गठन

यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर चुकी है। राज्य सरकार के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी ताकि तथ्यों को सामने लाया जा सके और मंदिर की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली कथित गलत जानकारियों की जांच हो सके। सरकार द्वारा गठित SIT में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन को शामिल किया गया है।

यह मामला 7 जून को सामने आया था, जब अखिलेश यादव ने रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया था कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की करोड़ों रुपये की राशि गायब है। उन्होंने अदालत से इस मामले का संज्ञान लेने की भी मांग की थी। हालांकि, अब तक जांच पूरी नहीं हुई है और किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता आधिकारिक रूप से सिद्ध नहीं हुई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article