देश

65 हस्तियों को मंगलवार को मिलेगा पद्म पुरस्कार; विजय अमृतराज, ममूटी सहित ये लोग होंगे सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार शाम पांच बजे राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 'पद्म पुरस्कार 2026’ प्रदान करेंगी। इस दिन जिन लोगों को सम्मानित किया जाएगा उनमें टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी, पार्श्व गायिका अलका याग्निक और क्रिकेटर रोहित शर्मा उन 65 मशहूर हस्तियां शामिल हैं।

Image

पद्म पुरस्कार 2026

Photo : Times Now Digital

टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी, पार्श्व गायिका अलका याग्निक और क्रिकेटर रोहित शर्मा उन 65 मशहूर हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार शाम पांच बजे राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 'पद्म पुरस्कार 2026’ प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में, राष्ट्रपति 65 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।’

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने 25 मई को आयोजित पहले नागरिक अलंकरण समारोह में भी 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किये थे, जिनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 57 पद्म श्री शामिल थे।

हर साल गणतंत्र दिवस पर होती है घोषणा

पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने 2026 के लिए पांच पद्म विभूषण सहित 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इनमें से दो पुरस्कार चार व्यक्तियों को दिए जा रहे हैं, लेकिन इन्हें दो ही पुरस्कार गिना जाएगा।

इन हस्तियों को मिलेगा पुरस्कार

सार्वजनिक क्षेत्र में योगदान के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के. टी. थॉमस और साहित्य एवं शिक्षा में योगदान के लिए प्रख्यात मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को पद्म विभूषण प्रदान किया जाएगा।

वहीं, पार्श्व गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी, अमेरिकी कैंसर रोग विशेषज्ञ दत्तात्रेयूडु नोरी और टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दिवंगत संस्थापक शिबू सोरेन का पद्म भूषण पुरस्कार उनके परिजन प्राप्त करेंगे। इस समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

ये प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किये जाते हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article