Yogi Adityanath : मथुरा में CM योगी की श्रीकृष्ण अराधना, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में विधिवत की पूजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 09:57 AM IST

Yogi Adityanath Mathur news : सीएम योगी के इस दौरे के दौरान पूरे मथुरा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद है।  मथुरा दूसरे दिन सीएम योगी का कार्यक्रम काफी व्यस्त  है। सुबह 11.50 पर उनका विनोद बाबा से मिलने का कार्यक्रम है। वह रसखान समाधि स्थल का निरीक्षण भी करेंगे।

Yogi Adityanath news : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के दो दिन के दौरे पर हैं। आज उनके दौरा का अंतिम दिन है। मुख्यमंत्री आज दोपहर बाद राजधानी लखनऊ वापस हो जाएंगे। मथुरा में सीएम योगी की भगवान कृष्ण की उपासना दूसरे दिन भी जारी है। सोमवार को सीएम ने बांके बिहारी मंदिर जाकर उनका दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया तो मंगलवार सुबह वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां गर्भ गृह में उन्होंने विधिपूर्वक भगवान कृष्ण की पूजा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम योगी के इस दौरे के दौरान पूरे मथुरा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद है। सीएम योगी का मथुरा में दूसरे दिन का कार्यक्रम काफी व्यस्त  है।

रसखान समाधि स्थल का निरीक्षण करेंगे सीएम
सुबह 11.50 पर उनका विनोद बाबा से मिलने का कार्यक्रम है। वह रसखान समाधि स्थल का निरीक्षण भी करेंगे। इसके अलावा वह यूपी बृज विकास परिषद की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मथुरा में ईद मस्जिद को लेकर मामला कोर्ट में है। कोर्ट में मस्जिद की जमीन पर मालिकाना हक को लेकर सवाल उठाए गए हैं। ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। वाराणसी की जिला अदालत में ज्ञानवापी मस्जिद के सभी मामलों की सुनवाई हो रही है।

End of Article