Jammu Kashmir : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, बारामूला में जैश के 2 आतंकी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2022, 11:42 AM IST

Jammu Kashmir News : पुलिस ने नाका लगाकर इन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार दोनों आतंकवादियों की पहचान हुई है। ये दोनों सोपोर के रहने वाले हैं। आने वाले दिनों में ये आतंकवादी पंच, सरपंच और गैर-कश्मीरी लोगों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। 

Jammu Kashmir : जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बारामूला में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार हुए हैं, इनके पास से दो पिस्टल और दो ग्रेनेड बरामद हुए हैं। बीते दो से तीन दिनों में घाटी में करीब 11 आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस को इनके इलाके में होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद अभियान शुरू हुआ। ये दोनों एक टवेरा गाड़ी में सवार होकर श्रीनगर की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने नाका लगाकर इन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार दोनों आतंकवादियों की पहचान हुई है। ये दोनों सोपोर के रहने वाले हैं। आने वाले दिनों में ये आतंकवादी पंच, सरपंच और गैर-कश्मीरी लोगों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!