नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट तो जॉन विक ग्रुप ने हैक कर लिया गया है। हैक करने वाले ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की। यह बात अलग है कि ये ट्वीट्स तुरंत ही डिलीट कर दिए गए। टि्वटर अकाउंट पर पर एक मैसेज में लिखा गया- "मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट है और उसे 25 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
यहां पर यह जानना जरूरी है कि पेटीएम मॉल के डेटा चोरी में जॉन विक ग्रुप का ही नाम आया था। साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबल ने अभी चार पांच दिन पहले यानि 30 अगस्त को दावा किया था कि जॉन विक ग्रुप ने पेटीएम मॉल का डेटा भी चोरी किया है। साइबल का यह भी दावा था कि हैकर ग्रुप ने फिरौती की मांग की थी थी। लेकिन पेटीएम ने खुद इस तरह के आरोप को खारिज करते हुए बयान जारी किया कि डेटा में सेंधमारी जैसी किसी तरह की वारदात नहीं हुई थी।
Pm Modi's Twitter Account Hacked: पीएम नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक, बिटक्वाइन की मांग
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Sep 3, 2020, 09:35 AM IST
PM Narendra Modi Twitter Account Hacked: पीएम नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट को हैकरों पर कब्जा जमा लिया और बिटक्वाइन की मांग की।
End of Article
