देश

पुलिस और लाठियों की चिंता मत करो...चलो दिल्ली रामलीला मार्च...राहुल गांधी ने की लोगों से अपील

राहुल ने लिखा- पुलिस की चिंता मत करो, लाठियों की चिंता मत करो - भाजपा में ऐसी कोई हरकत करने की हिम्मत नहीं होगी। हमारे साथ मार्च में शामिल हों....

Image

रैली को लेकर राहुल गांधी की अपील (File image)

Photo : PTI

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर 1 नवंबर की रैली को लेकर लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। राहुल ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों से साथ जुड़ने की अपील की है। राहुल ने एक्स पर पोस्ट किया, चलो दिल्ली रामलीला मार्च, लोकतंत्र को बचाने का, वोट चोरी को रोकने का, संविधान को बचाने का मार्च है। यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं - यह हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है। सब लोग जो नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार से तंग हैं। सब लोग जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, आप सब आइए। एक ही प्रोटेस्ट है - देश का प्रोटेस्ट है।

राहुल ने लिखा- पुलिस की चिंता मत करो, लाठियों की चिंता मत करो - भाजपा में ऐसी कोई हरकत करने की हिम्मत नहीं होगी। हमारे साथ मार्च में शामिल हों - हम संविधान की रक्षा के लिए, भारतीय राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ चलेंगे। घबराने की जरूरत नहीं है।

मैं सभी छात्र समूहों से, चाहे आप किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों, आग्रह करता हूं - यदि आपको लगता है कि भारत पर हमला हो रहा है, यदि आपको लगता है कि आप पर हमला हो रहा है, आपकी अभिव्यक्ति, आपके विचार, आपकी सोच पर हमला हो रहा है, तो आइए और हमारे साथ जुड़िए। यह एक शानदार मार्च होगा, और यह इस देश की आत्मा के लिए मार्च है। आप सभी को वहां देखने की उम्मीद है।

30 अक्टूबर को ‘पब्लिक इम्पीचमेंट’ कार्यक्रम

बता दें कि इंडिया ब्लॉक ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित बड़ी रैली से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने की तैयारी की है। इसी रणनीति के तहत 30 अक्टूबर को ‘पब्लिक इम्पीचमेंट’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पहले अशोका होटल और रामलीला मैदान में कार्यक्रम करने की योजना थी, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के दबाव में दोनों स्थानों पर आयोजन की अनुमति नहीं दी गई।

इसके बाद कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास, 10 राजाजी मार्ग को कार्यक्रम के लिए चुना। यह स्थान INDIA ब्लॉक की कई महत्वपूर्ण बैठकों और कांग्रेस नेतृत्व की अहम रणनीतिक चर्चाओं का केंद्र रहा है। अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और उमर अब्दुल्ला सहित कई प्रमुख विपक्षी नेता यहां बैठकों में शामिल हो चुके हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article