Opinion India ka: मोदी विरोध का नया मंच बन गया है AMU? विवादों का विश्वविद्यालय बन गया है एएमयू?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2021, 11:45 PM IST

Opinion India ka: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर संवेदना जताने पर विवादित पोस्टर लगे। सवाल है कि एएमयू में नफरत वाले पोस्टर किसने लगाए?

'ओपिनियन इंडिया का' में बात हुई कि आखिर क्यों अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है। अलीगढ़...अपने ताले, कैंचियों और छुरियों के लिए विश्वप्रसिद्ध है। लेकिन खबरों की दुनिया में इसी इलाके की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अपने वैचारिक मतभेदों के लिए सुर्खियां बटोरती रहती है। बुधवार को भी एक ऐसा ही दिन था...जब छात्रों की नाराजगी के दायरे में एक शोक संवेदना तक आ गई। शोक जाहिर करने वाले थे यूनिवर्सिटी के कुलपति और नाराज थे छात्र और जिनके निधन पर शोक जाहिर किया गया वो कोई और नहीं बल्कि इसी अलीगढ़ जिले के बेटे थे, जो यहीं जन्मे और इसी जिले की अतरौली सीट को जिन्होंने कर्मभूमि बनाया यानी कल्याण सिंह।

सर सैयद अहमद खान ने जिस अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना आधुनिक शिक्षा की बयार बहाने के लिए की थी, वहां अब नफरत की हवा बह रही है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर AMU के कुलपति तारिक मंसूर ने शोक जताया, तो कैंपस में उनके खिलाफ पोस्टर चस्पा हो गए। ये वही एएमयू है, जहां देश बांटने वाले जिन्ना के पोस्टर लगते हैं। यहां जिन्ना के लिए मोहब्बत नजर आती है। लेकिन एक प्रदेश के दो बार सीएम रहे...दो राज्यों के  राज्यपाल रहे कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने में दिक्कत है। 

सवाल ये है कि आखिर ये विवादित पोस्टर किसने लगाए? कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने से किसी दिक्कत है? नफरत का ये गैंग कौन है? देश का माहौल खराब करने की कोशिश कौन कर रहा है ये जांच का विषय है, लेकिन हकीकत ये है कि चंद राजनीतिक पार्टियां और उनके नेता वोट बैंक के लिए देश विरोधी ताकतों को सह दे रहे हैं। ऐसे नेताओं का इलाज क्या है, ये तो सरकारें और कानून जानें। लेकिन उनका पक्का इलाज तो करना होगा, जिन्हें जिन्ना से मोहब्बत और कल्याण सिंह से नफरत है। जो एएमयू को देशविरोधी गतिविधिओं का नया एपिसेंटर बनाने में जुटे हैं। जब तक इनका इलाज नहीं होगा तब तक देश और समाज का माहौल महफूज नहीं रहेगा।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का विवादों से पुराना नाता रहा है। यहां आए दिन कुछ ऐसा होता है, जो देश का माहौल खराब होने वाला होता है। 

दिसंबर 2019
AMU में लगे आजादी के नारे 

मई 2018
जिन्ना की तस्वीर लगाने पर विवाद 

अक्टूबर 2018- 
आतंकी मन्नान वानी के एनकाउंटर पर शोक सभा 

दिसंबर 2018
हिंदू छात्रों ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!