Netaji ka KYC: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का हुआ अपने क्षेत्र की जनता से आमना-सामना, इसलिए मानी गलती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2021, 04:36 PM IST

Maonj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत के खास कार्यक्रम 'नेताजी का KYC' के माध्यम से अपने क्षेत्र की जनता के बीच गए। इस दौरान उन्हें लोगों की समस्याओं के बारे में पता चला।

'नेताजी का KYC' में बारी आई है बीजेपी सांसद और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी की। इसमें नेता से पूछा जाएगा कि आखिर वो अपने संसदीय क्षेत्र के बारे में कितना जानते हैं। इस शो में जनता सीधे अपने नेता से सवाल करेगी और नेता जवाब देंगे कि उन्होंने अपने क्षेत्र में कितना काम किया है। मनोज तिवारी अपने क्षेत्र की जनता के बीच में गए और लोगों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान मनोज तिवारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वो उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करेंगे। 

End of Article