सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर का अमरिंदर सिंह पर हमला- अरूसा की सहमति के बिना कोई भी मंत्री संतरी नहीं बनता था

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2021, 03:37 PM IST

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिधू कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला करते हुए कहा कि कैप्टन को बाकी जिंदगी अरूसा आलम के साथ ऐश करते हुए बितानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अरूसा के बिना कोई पोस्टिंग नही होती थी।

नई दिल्ली: पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम के मामले में पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बाद अब नवजोत कौर सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज अमृतसर में नवजोत कौर सिद्धू एक इलाके में विकास कार्य का उद्घाटन करने पहुंचीं जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर निशाना साधा।

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा अरूसा की सहमति के बिना पंजाब में कोई भी व्यक्ति मंत्री संतरी नहीं बनता था। यहां तक कि एसएचओ, एसपी की पोस्टिंग भी रोशन की सहमति के साथ ही होती थी। नवजोत कौर सिद्धू ने तो यहां तक कह दिया कि कैप्टन सरकार के राज में अरूसा आलम पंजाब पुलिस की डीजीपी थीं। अरुसा का बेटा पैसे लेकर जाता था। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी बनाने पर नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि कैप्टन साहब की यह उम्र पाठ पूजा करने की है, उनको बाकी की उम्र अरूसा आलम के साथ ऐश करके बितानी चाहिए। पंजाब कांग्रेस को कैप्टन की नई पार्टी से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।  

End of Article