Modi Ministers List: ऐसा होगा प्रधानमंत्री मोदी का मंत्रिमंडल, कई समीकरण साधने की कोशिश

Cabinet Expansion Full List: अब से थोड़ी देर में केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे। सभी के नाम सामने आ गए हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट

modi cabinet
43 मंत्री लेंगे शपथ 

नई दिल्ली: अब से थोड़ी देर में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता शपथ लेंगे। सभी नाम सामने आ गए हैं। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के पंकज चौधरी,अनुप्रिया पटेल, डॉ. एसपी बघेल, भानु प्रताप वर्मा, कौशल किशोर, बीएल वर्मा और अजय कुमार मिश्रा शपथ लेंगे। 

ये हैं सभी 43 नाम

नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्य पाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, सुश्री शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शन विक्रम जर्दोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान देवसिंह, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किशनराव कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर टुडु, शांतनु ठाकुर, मुंजापारा महेंद्रभाई, जॉन बरला, एल मुरुगन और निसिथ प्रमाणिक।

ऐसा होगा नए मंत्रिमंडल का स्वरूप

4 पूर्व मुख्यमंत्री
18 पूर्व राज्य मंत्री
39 पूर्व विधायक
23 सांसद जो 3 या अधिक बार चुने गए
13 वकील
6 डॉक्टर
5 इंजीनियर
7 पूर्व सिविल सेवक
केंद्र सरकार के अनुभव वाले 46 मंत्री
कैबिनेट की औसत आयु अब 58 साल है
14 मंत्रियों की उम्र 50 से कम होगी
2 कैबिनेट रैंक के साथ मंत्री परिषद में 11 महिलाएं
5 अल्पसंख्यक मंत्री: 1 मुस्लिम; 1 सिख; 2 बौद्ध; 1 ईसाई
27 ओबीसी मंत्री, जिनमें से 5 कैबिनेट रैंक के हैं
3 कैबिनेट रैंक के साथ 8 ST मंत्री
2 कैबिनेट रैंक के साथ 12 अनुसूचित जाति मंत्री

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर