SSR Case: फिल्म मेकर दिनेश विजान पर कसा ED का शिकंजा, घर-दफ्तर पर पड़े छापे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2020, 01:39 PM IST

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत केस में पहली बार किसी फिल्म निर्माता के घर एवं दफ्तर की तलाशी ली जा रही है। दिनेश ने सुशांत के साथ दो फिल्मों का करार किया था लेकिन एक ही फिल्म बनाई।

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच फिर तेज कर दी है। ईडी ने बुधवार को फिल्मकार दिनेश विजान के घर एवं दफ्तर पर छापा मारा। सुशांत केस में पहली बार किसी फिल्म निर्माता के घर एवं दफ्तर की तलाशी ली जा रही है। दिनेश ने सुशांत के साथ दो फिल्मों का करार किया था लेकिन अभिनेता के साथ उन्होंने केवल 'राब्ता' फिल्म बनाई। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई। जांच एजेंसी इससे पहले सितंबर महीने में दिनेश को तलब कर उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। ईडी की यह ताजा कार्रवाई किस सिलसिले में हुई है इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।  

ईडी सुशांत सिंह मौत मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रहा है। जांच एजेंसी यह देखना चाहती है कि सुशांत ने हाल के वर्षों में किन फिल्मकारों के साथ काम किया और उन्हें कितनी रकम की भुगतान हुई। बताया जाता है कि सुशांत और दिनेश के बीच दो फिल्में करने पर करार हुआ था लेकिन 'राब्ता' को छोड़कर उनकी कोई और फिल्म नहीं आई। इसके पहले ईडी ने फिल्म मेकर रूमी जाफरी को बुलाकर पूछताछ की। बता दें कि सुशांत सिंह मौत मामले की जांच तीन केंद्रीय एजेंसियां सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कर रही हैं। 

End of Article