'मोदी मर जा तू'; किसान आंदोलन में PM के लिए लगे आपत्तिजनक नारे, सामने आया VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2020, 09:26 PM IST

बीजेपी आईडी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रही हैं।

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, आंदोलन के बीच में से कई बार इस तरह की तस्वीरें सामने आती हैं जो सवाल उठाती हैं। इसी क्रम में एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि कुछ महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेहद आपत्तिजनक नारे लगा रही हैं। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। 

वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'किसानों के प्रदर्शन के दौरान शर्मनाक व्यवहार, महिलाएं नारे लगा रही हैं- मोदी मर जा तू!' वीडियो राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर का बताया जा रहा है।

'किसान आंदोलन अब किसानों का नहीं रहा'

किसानों के प्रदर्शन को लेकर शनिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आंदोलन अब किसानों का प्रदर्शन नहीं रह गया है क्योंकि इसमें वामपंथी और माओवादी तत्वों की घुसपैठ हो गयी है। गोयल ने फिक्की की वार्षिक बैठक में कहा, 'अब हमें लगता है कि तथाकथित किसान आंदोलन बमुश्किल ही किसानों का आंदोलन रह गया है। इसमें वामपंथी और माओवादी तत्वों की घुसपैठ हो गई है। जिसका नजारा हमने पिछले दो दिन में देखा जब राष्ट्रविरोधी कृत्यों के लिए जेलों में डाले गए लोगों की रिहाई की मांग उठी।' उन्होंने कहा कि किसानों के मंच से तथाकथित विद्वानों और कवियों को रिहा करने की मांगें साफ दर्शाती हैं कि कृषि सुधारों को पटरी से उतारने के प्रयास संभवत: कुछ ऐसे तत्वों के हाथ में हैं जो भारत के लिए अच्छे नहीं हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!