BJP का दावा- महामारी पर अपने 'टूलकिट' के जरिए PM मोदी की छवि खराब कर रही कांग्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2021, 12:33 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने 'कांग्रेस के इस टूलकिट' का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस इसके जरिए अपने राजनीतिक मंसूबों को पूरा करना चाहती है।

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोरोना संकट को लेकर कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। भाजपा ने एक 'टूलकिट' का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि कांग्रेस अपने सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं के जरिए देश और विदेश में पीएम मोदी की छवि को नुकसान पहुंचाने और महामारी को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने 'कांग्रेस के इस टूलकिट' का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस इसके जरिए अपने राजनीतिक मंसूबों को पूरा करना चाहती है। पात्रा के मुताबिक कांग्रेस का यह 'टूलकिट' उन्हें सोशल मीडिया के जरिए मिला है और महामारी के दौरान पीएम मोदी और सरकार की छवि सोशल मीडिया में कैसे खराब की जाए, इसका सुझाव कांग्रेस ने इस 'टूलकिट' के जरिए अपने कार्यकर्ताओं को दिया है।   

'टूलकिट के जरिए भ्रम फैला रही कांग्रेस'
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पात्रा ने कहा कि कांग्रेस महामारी पर राजनीति और भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। वह इसके जरिए अपने राजनीतिक मंसूबे को पूरा करना चाहती है। उन्होंने कहा, 'देश कांग्रेस के इरादे को समझ गया है। महामारी के दौरान अच्छा काम करने वालों को कांग्रेस अपमानित करना चाहती है।'

End of Article