महानवमी पर अखिलेश ने दी रामनवमी की बधाई, BJP के निशाने पर आए, मालवीय ने लिखा- यही होता है जब कार सेवकों पर गोली चलाने वाले...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2021, 12:54 PM IST

अखिलेश यादव ने महानवमी पर रामनवमी की बधाई दी तो बवाल मच गया। वो बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि अखिलेश ने ट्वीट डिलीट कर बाद में महानवमी की बधाई दी।

महानवमी पर रामनवमी की बधाई पर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने रामनवमी की बधाई दी। हालांकि बाद में अखिलेश यादव ने डिलीट ट्वीट कर लिया। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने अखिलेश पर हमला साधा। उन्होंने कहा कि कारसेवकों पर गोली चलाने वाले ढोंग कर रहे हैं। चुनाव आते ही हिन्दू बनने का ढोंग करते हैं। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भी रामनवमी की बधाई दी।

अखिलेश के ट्वीट पर मालवीय ने लिखा कि रामनवमी का पर्व चैत्र मास में मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रों में महानवमी होती है, जो माँ दुर्गा की आराधना का दिन है। इसके बाद दशहरा, यानी जिस दिन भगवान राम रावण का वध करते हैं, आता है। यही होता है जब कार सेवकों पर गोली चलाने वाले, चुनाव आते ही हिंदू बनने का ढोंग करने लगते हैं।

संबित पात्रा ने ट्वीट किया कि जिन लोगों ने श्री राम भक्तों पर गोली चलायी थी…आज चुनावी डर से प्रभु श्री राम उनके सपनो में भी आने लगें है …आज वो राम नवमी की बधाई दें रहें है ..बधाई हो..

बीजेपी उत्तर प्रदेश ने ट्वीट कर कहा कि जिस अखिलेश यादव जी को यह तक नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो 'राम' और 'परशुराम' की बात करते हैं...जनता को मत पहनाइए 'टोपी', वह आप पर ज्यादा अच्छी लगती है...

बाद में अखिलेश ने ट्वीट किया कि आपको और आपके परिवार को महानवमी की अनंत मंगलकामनाएं!
 

End of Article