Push up Challenge amid Congress's Bharat Jodo Yatra: Push up Challenge amid Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी को अपनी भारत भारत यात्रा के दौरान कई किस्म की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फिर चाहे वह अधिक पैदल चलना हो या लंबे समय से तक घर, आराम और सुख-सुविधाओं से दूर रहना। इस बीच, उनका और कांग्रेसियों का सामना एक और चैलेंज से भी हुआ, जिसमें उनकी सीधी टक्कर एक नन्हे से बच्चे से हुई थी।
बच्चे के साथ उन्होंने इस दौरान पुश-अप किए। हालांकि, इस दौरान कुछ कांग्रेसियों के पसीने भी छूट गए। भारत जोड़ो यात्रा के पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह मामला 11 अक्टूबर, 2022 का है। लिखा गया, "सफर के दौरान गांधी ने एक बच्चे के साथ पुश-अप चैलेंज में भी हिस्सा लिया। क्या हम कह सकते हैं कि हमें वह फॉर्म (प्रदर्शन) पसंद आया, जो दोनों ने प्रदर्शित किया? फिलहाल अभी के लिए प्रतियोगिता को ड्रॉ कहते हैं!"
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म टि्वटर पर घटना से जुड़े जो वीडियो सामने आए, उनमें नीली टी-शर्ट और काली पतलून में एक बच्चा था, जिसके कंधे पर राहुल हाथ रखकर उसे अपने समूह के साथ आगे ला रहे थे। वह उनसे इस दौरान कुछ बात कर रहे थे। गांधी के साथ तब डीके शिवकुमार समेत कुछ और पार्टी नेता थे। ये सभी पैदल आ रहे थे, तभी एक पल आया जब बच्चे ने अपनी हाथ की मसल्स दिखाईं और फिर राहुल के डोले भी चेक किए।
आगे इन लोगों ने मिलकर पुशअप्स किए और जब वे लोग यह एक्सरसाइज कर रहे थे, तब शिवकुमार बीच में ही थक गए। हार मानते हुए वह उठ गए और हाथ हिलाकर कहने लगे, "भाई, अब मुझसे और नहीं होगा।" हालांकि, राहुल बच्चे के साथ पुश-अप्स करते रहे और एकदम से उठ गए। उनके बाद बच्चा भी उठ गया और फिर राहुल ने उससे हाथ मिलाकर उसके सिर पर हाथ फेरा और आगे बढ़ गए।
