देश

दोनों हाथों में डमरू, 108 घोड़ों का जुलूस... सोमनाथ की शौर्य यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी, देखें VIDEO

Somnath Shaurya Yatra: गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ पहुंचकर शौर्य यात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा उन अनगिनत वीरों को समर्पित थी जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। यात्रा में 108 घोड़ों के साथ एक प्रतीकात्मक जुलूस निकाला गया, जो शौर्य और साहस का प्रतीक है।

Image

सोमनाथ पर्व के शौर्य यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी।(फोटो सोर्स: BJP)

Photo : Twitter

Somnath Shaurya Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ पहुंचे और यहां आयोजित शौर्य यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा उन वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाली गई थी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस भी शामिल था, जो साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक माना जाता है।

यात्रा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, पीएम मोदी ने 'शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित थे। शौर्य यात्रा साहस, बलिदान और उस अदम्य भावना का प्रतीक है जिसने सदियों की कठिनाइयों के बावजूद सोमनाथ को संरक्षित रखा। पीएम मोदी ने डमरू बजाकर श्रद्धालुओं और लोगों का अभिवादन किया।

सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

इसके बाद प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वे एक सार्वजनिक सभा में भी भाग लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में वे मंदिर पर हुए विदेशी आक्रमणों, उन वीरों के बलिदान और सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण में निभाए गए ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख कर सकते हैं। बता दें कि यह पर्व 8 से 11 जनवरी तक मनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने वीर हमीरजी गोहिल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

शोभा यात्रा में शामिल होने के बाद पीएम मोदी ने वीर हमीरजी गोहिल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिन्होंने 1299 ईस्वी में जफर खान के आक्रमण से सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में किया 'ओंकार मंत्र' का जाप

इससे पहले शनिवार शाम को पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में 'ओंकार मंत्र' का जाप किया, दर्शन किए और 3,000 ड्रोनों के भव्य ड्रोन शो भी देखा, जो मंदिर में मौजूद भीड़ के विशाल आकार के अनुरूप था। प्रीति करेलिया अपने साथ 24 अन्य महिलाओं के साथ, सिर्फ इस उत्सव को देखने के लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के मुंबई से आई थीं।

उन्होंने कहा, हम आज सोमनाथ मंदिर देखने और अपने प्रधानमंत्री से मिलने आए हैं। मंदिर और इसकी परंपराओं और दृढ़ता का जश्न मनाने वाला यह अवसर एक अद्भुत अनुभूति है। आतिशबाजी, मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों की सजावट और शानदार ड्रोन शो ने उस दिव्य शक्ति को और बढ़ा दिया है जिसके कारण इतने सारे लोग मात्र एक दिन में इस मंदिर में आए हैं।2

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article