देश

'घर में घुस के मारेंगे': VHP नेता की धमकी!, गुरूग्राम में नमाजियों पर हमले मामले को ठहराया सही

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 05:43 PM IST
Image

विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन

Photo : BCCL

मानेसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद यानी VHP के त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने मुस्लिमों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि देश में लव जिहाद तो चल ही रहा था लेकिन अब यहां लैंड जिहाद (Land Jihad) भी शुरू हो गया है। सुरेंद्र जैन ने मुसलमानों द्वारा 'भूमि जिहाद' का आरोप लगाया और गुड़गांव के भोरा कलां गांव में नमाजियों पर हमले को सही ठहराया इसके अलावा, उन्होंने चेतावनी दी, 'घर में घुस के मारेंगे।'

जैन ने इसके लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि मौलवी अपने आप को सुधार लें नहीं तो कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सुरेंद्र जैन ने कहा कि अभी हाल ही में मानेसर के पास बोहड़ा कलां में इन लोगों ने अवैध रूप से मस्जिद बनाने की कोशिश की थी, मगर लोगों ने अंदर घुसकर काम रोक दिया था।

कोई आपके घर में घुस कर मस्जिद बनेगा तो आप स्वीकार करोगे?

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कहा जा रहा है कि सुरेंद्र जैन ने कहा कि लिखित समझौता था उसे उलंघन कर के मुसलमानो ने वहा मस्जिद बनाने की कोशिश की, कोई आपके घर में घुस कर मस्जिद बनेगा तो आप स्वीकार करोगे? उन्होंने कहा, 'इरादे बड़े साफ है, भोरा कलां, फिर गुरुग्राम, फिर मानेसर और इस तरह धीरे धीरे ये भारत को इस्लाम में परिवर्तन करना चाहते हैं।'

'पाकिस्तान जिंदाबाद' या 'लैंड जिहाद' या 'लव जिहाद' जैसे नारे बर्दाश्त नहीं करेंगे

सुरेंद्र जैन ने कहा कि 'हम भारत से मुसलमानों को हटाना नहीं चाहते हैं लेकिन हम 'पाकिस्तान जिंदाबाद' या 'लैंड जिहाद' या 'लव जिहाद' जैसे नारे बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज, 10 लाख से अधिक विहिप कार्यकर्ताओं ने रक्षा की जिम्मेदारी ली है अगर जरूरत पड़ी तो 'धर्म रक्षा' के लिए हम हथियारों का इस्तेमाल करेंगे।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article