वंदे भारत स्लीपर का किराया तय: रेलवे ने जारी की अलग-अलग रूट्स की पूरी लिस्ट, 3 AC से 1 AC तक कितने खर्च होंगे रुपये
- Reported by: भावना किशोरEdited by: शिव शुक्ला
- Updated Jan 12, 2026, 09:35 PM IST
यात्रियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस ट्रेन के किराए को लेकर है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, तृतीय वातानुकूलित (3AC) श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2299 रुपये रखा गया है। वहीं हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 1334 रुपये और मालदा टाउन के लिए 960 रुपये चुकाने होंगे।
वंदे भारत स्लीपर
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले हफ्ते पटरी पर उतरने जा रही है और इसके साथ ही भारतीय रेल यात्रियों को एक बिल्कुल नया अनुभव देने जा रही है। यह ट्रेन तेज,आरामदायक और नियमों में भी सबसे अलग होगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में वेटिंग का झंझट ही नहीं होगा, मतलब सिर्फ कंफर्म टिकट पर ही यात्रा हो सकेगी।
भारतीय रेल देश के रेल इतिहास में एक और शानदार अध्याय जोड़ने जा रही है। अगले सप्ताह से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगेगी, जो हावड़ा से कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच लगभग 958 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह प्रीमियम ट्रेन न केवल तेज रफ्तार का प्रतीक होगी, बल्कि यात्रियों को रात के सफर में आधुनिक सुविधाओं और बेहतरीन आराम का अनुभव भी देगी।
यात्रियों को चुकाने होंगे इतने रुपये
यात्रियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस ट्रेन के किराए को लेकर है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, तृतीय वातानुकूलित (3AC) श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2299 रुपये रखा गया है। वहीं हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 1334 रुपये और मालदा टाउन के लिए 960 रुपये चुकाने होंगे।
द्वितीय वातानुकूलित (2AC) श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2970 रुपये, न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 1724 रुपये और मालदा टाउन के लिए 1240 रुपये तय किया गया है।
प्रथम वातानुकूलित (1AC) श्रेणी में यह सफर और भी खास होगा, जहां हावड़ा से कामाख्या का किराया 3640 रुपये, न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 2113 रुपये और मालदा टाउन के लिए 1520 रुपये निर्धारित किया गया है।
पांच परसेंट जीएसटी अलग से लगेगा
कामाख्या से मालदा टाउन के बीच 3AC का किराया 1522 रुपये, 2AC का 1965 रुपये और 1AC का 2409 रुपये होगा। वहीं कामाख्या से न्यू जलपाईगुड़ी तक यात्रा करने पर 3AC में 962 रुपये, 2AC में 1243 रुपये और 1AC में 1524 रुपये खर्च करने होंगे। इन किरायों के अलावा यात्रियों को टिकट पर 5 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा।
प्रीमियम ट्रेन के लिए न्यूनतम 400 किलोमीटर की दूरी
भारतीय रेल ने इस प्रीमियम ट्रेन के लिए न्यूनतम 400 किलोमीटर की दूरी तय की है, ताकि यात्रियों को बेहतर सेवाओं के साथ संतुलित किराया मिल सके। आधुनिक डिजाइन, सुरक्षित सफर और स्लीपर सुविधा के साथ वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस पूर्वोत्तर भारत को देश के अन्य हिस्सों से और मजबूती से जोड़ेगी। यह ट्रेन न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि रेल सफर को एक नए स्तर पर भी ले जाएगी।
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस
- रूट: हावड़ा ⇄ कामाख्या (गुवाहाटी)
- न्यूनतम किराया दूरी: 400 किमी
- टिकट पर 5% GST अतिरिक्त
हावड़ा से कामाख्या (गुवाहाटी)
- 3AC : ₹ 2299
- 2AC : ₹ 2970
- 1AC : ₹ 3640
हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी (NJP)
- 3AC : ₹ 1334
- 2AC : ₹ 1724
- 1AC : ₹ 2113
हावड़ा से मालदा टाउन
- 3AC : ₹ 960
- 2AC : ₹ 1240
- 1AC : ₹ 1520
कामाख्या से मालदा टाउन
- 3AC : ₹ 1522
- 2AC : ₹ 1965
- 1AC : ₹ 2409
कामाख्या से न्यू जलपाईगुड़ी (NJP)
- 3AC : ₹ 962
- 2AC : ₹ 1243
- 1AC : ₹ 1524
यात्रियों को मिलेगा लग्जरी अनुभव
ओवरनाइट यात्रा वाली ये ट्रेन अब यात्रियों को एक नया लग्जरी अनुभव देने जा रही है। यह ऐसी ट्रेन होगी जो रात में चलकर सुबह यात्रियों को उनकी मंज़िल पर पहुंचाएगी, जिससे समय की भी बचत होगी और सफर भी आरामदेह बनेगा। ट्रेन में बेहतर कुशन वाले बर्थ, कम शोर और आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम होगा, जिससे पूरी यात्रा स्मूद और थकान-रहित महसूस होगी। ऑटोमैटिक दरवाज़े, उन्नत तकनीक और कवच सुरक्षा सिस्टम के साथ इमरजेंसी टॉक-बैक सुविधा इसे सुरक्षा के लिहाज से भी खास बनाती है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच
इस ट्रेन का पहला रूट हावड़ा से गुवाहाटी होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल और असम के कई जिलों से होकर गुजरेगी और इसमें कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकेंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हैं। किराया राजधानी एक्सप्रेस से थोड़ा ज्यादा होगा, लेकिन सुविधाओं के मामले में यह उससे आगे मानी जा रही है। आराम, बेहतर स्पीड और पूरी तरह कन्फ़र्म सीट की गारंटी इसे खास बनाती है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रा का नियम
- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में न RAC होगा, न वेटिंग लिस्ट
- मतलब, या तो कन्फर्म टिकट, नहीं तो टिकट नहीं
- आधे बर्थ या शेयरिंग की झंझट पूरी तरह खत्म
- न्यूनतम किराया 400 किमी के बराबर, चाहे दूरी कम हो, कम से कम 400 किमी का किराया देना होगा
- यह फैसला यात्रियों को पक्का बर्थ और बेहतर सुविधा देने के लिए लिया गया है
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।