देश

इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला जबरदस्त रिस्पांस, हुई बंपर कमाई

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 27, 2023, 12:59 PM IST

वंदे भारत ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से हरी झंडी दिखाई गई थी।

Image

वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला जबरदस्त रिस्पांस (File photo)

Photo : iStock

Vande Bharat Express: मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस और मुंबई-साईनगर शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इसके चलते पिछले एक महीने के दौरान रेलवे ने इस रूट पर बंपर कमाई की है। 32 दिनों की अवधि में इससे 1,00,259 यात्रियों ने यात्रा की है। इन ट्रेनों की अत्यधिक लोकप्रियता का पैमाना इस बात से माना जा सकता है कि 11 फरवरी को अपनी शुरुआत के बाद से इसने 8.60 करोड़ रुपये की कमाई की है।

कुल 8.60 करोड़ रुपये की कमाई

22225 मुंबई-सोलापुर ने CSMT, दादर, कल्याण, पुणे और कुर्दुवाड़ी से सवार 26,028 यात्रियों से 2.07 करोड़ रुपये कमाए। 22226 सोलापुर-मुंबई ने सोलापुर, कुर्दुवाड़ी और पुणे के 27,520 यात्रियों से 2.23 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। 22223 मुंबई-साईंनगर शिरडी ने सीएसएमटी, दादर, ठाणे और नासिक रोड से 23,296 यात्रियों से 2.05 करोड़ रुपये कमाए। 22224 साईंनगर शिरडी-मुंबई ने साईंनगर शिरडी और नासिक रोड से 23,415 यात्रियों से 2.25 करोड़ रुपये की आय प्राप्त की।

ट्रेनों में बेहतर यात्री सुविधाएं

ट्रेन में बेहतर यात्री सुविधाएं हैं जैसे ऑन-बोर्ड वाई-फाई इंफोटेनमेंट, जीपीएस-आधारित यात्री सूचना प्रणाली, आलीशान इंटीरियर, टच-फ्री सुविधाओं के साथ बायो-वैक्यूम शौचालय, एलईडी लाइटिंग, हर सीट के नीचे चार्जिंग पॉइंट, व्यक्तिगत टच-आधारित रीडिंग लाइट हैं। इसमें शुद्ध हवा की आपूर्ति के लिए यूवी लैंप के साथ बेहतर हीट वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी हैं। इसका एयर कंडीशनिंग सिस्टम जलवायु परिस्थितियों के अनुसार कूलिंग एडजस्ट करता है।

वंदे भारत ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से हरी झंडी दिखाई गई थी। मुंबई-सोलापुर-मुंबई देश की 9वीं वंदे भारत ट्रेन है और मुंबई-साईंनगर शिरडी-मुंबई 10वीं है। इन ट्रेनों की जबरदस्त सफलता ने रेलवे द्वारा यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट सेवा उपलब्ध कराई है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article