देश

वंदे भारत ट्रेन को बंद करने का दावों की खुली पोल, रेल मंत्री ने कांग्रेस को दिया 'करारा जवाब'

Vande Bharat Controversy: कांग्रेस ने हाल ही में ये दावा किया था कि देशभर में चल रहे वंदे भारत ट्रेन की सीट खाली जा रही है, इसलिए सरकार से बंद करने जा रही है। इस दावे के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय ने डेटा जारी किया है। आपको बताते हैं कि रेल मंत्रालय ने इसे लेकर क्या कुछ कहा।

Image

वंदे भारत एक्सप्रेस

New Delhi: भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन को देश के लिए एक आशाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने वाली ट्रेन कहा है। पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी द्वारा कहा गया था कि देशभर में चल रहे वंदे भारत ट्रेन की सीट खाली जा रही है, इसलिए सरकार से बंद करने जा रही है। इसी के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय ने डेटा जारी करके कांग्रेस पर हमला बोला है।

वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता समझिए

फिलहाल देशभर में वंदे भारत ट्रेनों की 102 सेवाएं संचालित हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस लोकप्रिय ट्रेन बनकर उभरी है। वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 31 मार्च 2024 तक 2 करोड़ 15 लाख से ज्यादा लोग इससे सफर कर चुके हैं। 7 मई 2024 को वंदे भारत ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी 98% थी।

हवाई यात्रा जैसा अनुभव दे रही वंदे भारत

वंदे भारत ट्रेन सेवाओं को वित्त वर्ष 2024-25 में 7 मई तक औसत अधिभोग 103% के साथ अच्छी तरह से संरक्षण दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान वंदे भारत ट्रेनों की कुल ऑक्यूपेंसी 96% से ऊपर थी। वंदे भारत एक्सप्रेस लोगों को हवाई यात्रा जैसा अनुभव दे रही है। यही कारण है कि लोग वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करना पसंद करते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस एक प्रकार से विकास, आधुनिकता, स्थिरता और आत्मनिर्भरता का पर्याय बन गई है।

वंदे भारत से जुड़ चुके हैं देश के 284 जिले

देशभर के कुल 284 जिले वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा से जुड़ गए हैं। यह संख्या भविष्य में भी बढ़ती रहेगी। कुल 102 वंदे भारत ट्रेनें रेलवे नेटवर्क के 100 मार्गों पर सेवाएं प्रदान कर रही हैं। वंदे भारत ट्रेनों ने एक साल में पृथ्वी के 310 चक्कर के बराबर दूरी तय की है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में वंदे भारत ट्रेनों द्वारा तय की गई। दूरी यानी ऊपर-नीचे चलने की मात्रा, पृथ्वी का लगभग 310 बार चक्कर लगाने के बराबर है।

स्लीपर ट्रेनें भी शुरू करने की चल रही तैयारी

रेल यात्रियों के बीच वंदे भारत की लोकप्रियता को देखते हुए अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें भी शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए बहुत तेजी से काम चल रहा है। विशेषताएं जो वंदे भारत को खास बनाती हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के सभी कोच स्वचालित दरवाजे, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, वाई-फाई सेवा और आरामदायक सीटों से सुसज्जित हैं।

साउंड प्रूफ हैं वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच

एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की अतिरिक्त सुविधा है। सभी कोचों में गर्म भोजन और ठंडे पेय परोसने के लिए पेंट्री की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके अलावा स्पीड सुरक्षा और आराम इस ट्रेन की पहचान हैं। कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए वंदे भारत ट्रेन में रीजेनरेटिव ब्रेक सिस्टम लगाया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच साउंड प्रूफ हैं। इसके अलावा, वंदे भारत एक्सप्रेस के नए डिजाइन में वायु शोधन के लिए छत पर लगे पैकेज यूनिट (आरएमपीयू) में एक फोटो-कैटेलिटिक पराबैंगनी वायु शोधन प्रणाली स्थापित की गई है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ